फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla said– Collective action is necessary to solve issues like climate change

Lok Sabha Speaker: ओम बिरला बोले- जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक कार्रवाई आवश्यक

Thu, 19 Jan 2023 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 19 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

Lok Sabha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और तंजानिया महत्वपूर्ण समुद्री देश हैं। दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच एतिहासिक संबंध आपसी राजनीतिक समझ, शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में दोनों देशों के गहरे विश्वास और बहुआयामी आर्थिक-वाणिज्यिक संबंधों के आधार पर विकसित हुए हैं...

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla said– Collective action is necessary to solve issues like climate change
Lok Sabha Speaker Om Birla - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तंजानिया में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (आईपीडी) का नेतृत्व कर रहे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजलिवा से मुलाकात की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा, जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और तंजानिया महत्वपूर्ण समुद्री देश हैं। दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच एतिहासिक संबंध आपसी राजनीतिक समझ, शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में दोनों देशों के गहरे विश्वास और बहुआयामी आर्थिक-वाणिज्यिक संबंधों के आधार पर विकसित हुए हैं। जुलाई 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की तंजानिया यात्रा का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव थी। आपसी संबंधों को और मजबूत और विकसित करने के लिए भारत दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं को जारी रखने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन

इस बात का उल्लेख करते हुए कि तंजानिया में भारतीय मूल के लोग दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय समुदाय के लोग सदियों से तंजानिया के लोगों के साथ मिलकर देश के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि तंजानिया की विकास यात्रा में भारत एक विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में हुई वृद्धि का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत तंजानिया में बंदरगाहों, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि-प्रसंस्करण और लघु उद्यमों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रहा है। तंजानिया और जंजीबार में भी जल क्षेत्र की परियोजनाएं चल रही हैं। इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि तंजानिया के छात्रों ने भारत के कई विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

दोनों समुद्री देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और तंजानिया के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ी है। पहली बार इस क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा एक्सपो और क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। हम भविष्य में रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग और परस्पर साझेदारी बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। जी-20 में भारत के नेतृत्व के बारे में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बताया कि इस क्रम में भारत की संसद इस वर्ष जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के पी-20 सम्मेलन का आयोजन भी करेगी। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत इस मंच के माध्यम से वैश्विक मुद्दों के प्रभावी समाधान का प्रयास करेगा। इसके अलावा, कोविड के बाद की विश्व व्यवस्था में संबंधों को मजबूत करने, पर्यटन के विकास, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, संसदीय सहयोग और कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने तंजानिया के छात्रों के साथ बातचीत की

भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए तंजानिया यात्रा के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने तंजानिया के पूर्व छात्रों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि तंजानिया की विकास यात्रा में भारत हमेशा से एक विश्वसनीय भागीदार रहा है और रहेगा। भारतीय शिक्षा प्रणाली में समावेशी दृष्टिकोण और सुनिश्चित अकादमिक और कैरियर विकास की संभावना है जिससे प्रभावित होकर दुनिया भर के छात्र भारत में अध्ययन करने के लिए आते हैं ।

तंजानिया में भारतीय व्यापार समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भारतीय व्यापार समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार द्वारा कारोबार के लिए प्रदान किए जा रहे अनुकूल माहौल के बारे में जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को बताया गया कि तंजानिया में कारोबारी समुदाय को भारत सरकार से समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्हें यह भी बताया गया कि व्यापार समुदाय के अधिकांश सदस्य शिक्षा के लिए भारत आते हैं और फिर व्यापार और निवेश के लिए तंजानिया वापस आ जाते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed