फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla paid tribute to Atiq Ahmed in Parliament

Atiq Ahmed: लोकसभा में दिवंगत सांसदों को दी गई श्रदांजलि, स्पीकर ओम बिरला ने लिया अतीक अहमद का नाम; कही यह बात

Thu, 20 Jul 2023 08:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 08:46 PM IST
सार

संसद की परंपरा के तहत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनमें दो मौजूदा और 11 पूर्व सांसद थे। ओम बिरला ने अतीक अहमद को भी श्रद्धांजलि दी जिसकी 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla paid tribute to Atiq Ahmed in Parliament
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को शुरू हो गया, हालांकि पहले दिन दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित रही। आज सदनों में कोई काम नहीं हो पाया। लेकिन संसद की परंपरा के तहत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनमें दो मौजूदा और 11 पूर्व सांसद थे। ओम बिरला ने अतीक अहमद को भी श्रद्धांजलि दी जिसकी 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पहले लगा था अतीक अहमद को श्रद्धांजलि नहीं दी जाएगी
ऐसा माना जा रहा था कि लोकसभा में अतीक अहमद को श्रद्धांजलि नहीं दी जाएगी, क्योंकि वह कई मामलों में अपनी सजा भुगत रहा था हालांकि फैसला लोकसभा अध्यक्ष को ही फैसला लेना था। ओम बिरला ने बारी-बारी से स्वर्गीय सांसदों के नाम लिए और उनके बारे में बताया और संसद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अतीक अहमद उत्तरप्रदेश के फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। साथ ही अतीक अहमद रेल संबंधी समिति के सदस्य रहे। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। अतीक अहमद का निधन 15 अप्रैल 2023 को 60 वर्ष की आयु में प्रयागराज में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मौजूदा और 11 पूर्व सांसदों को दी गई श्रद्धांजलि
इसके बाद उन्होंने मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया और बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ओम बिरला ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, रणजीत सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, संदीपन थोराट, विश्वनाथ कनिथि, अतीक अहमद, त्रिलोचन कानूनगो, इलियास आजमी, अनादि चरण दास, निहाल सिंह और राज करण सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। 


पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह रहे मौजूद
गुरुवार को सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, पंजाब के जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए आप पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed