{"_id":"666af6c8343b91002d099ac4","slug":"lok-sabha-speaker-election-on-june-26th-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"18th Lok Sabha Session: 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव, राष्ट्रपति ने अधिसूचना जारी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
18th Lok Sabha Session: 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव, राष्ट्रपति ने अधिसूचना जारी की
Thu, 13 Jun 2024 07:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:10 PM IST
सार
18th Lok Sabha Session: 18वीं लोकसभा का स्पीकर कौन होगा? इस प्रश्न का उत्तर 26 जून को मिल जाएगा। दरअसल 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
लोकसभा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 18वीं लोकसभा का स्पीकर कौन होगा? इस प्रश्न का उत्तर 26 जून को मिल जाएगा। दरअसल 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Election of Lok Sabha Speaker to be held on 26th June 2024
— ANI (@ANI) June 13, 2024
कौन बनेगा लोकसभा स्पीकर?
उधर, इस तरह की भी खबरें हैं कि राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले ओम बिड़ला को एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन डी पुरुंदेश्वरी के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन