{"_id":"59771c344f1c1bc22e8b49da","slug":"lok-sabha-proceedings-adjourned-due-to-opposition-leaders-protest-against-suspension-of-6-mp-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडगे बोले- आग में घी डालते हैं अनंत कुमार, सरकार का जवाब-आप बुझाना भी जानते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खडगे बोले- आग में घी डालते हैं अनंत कुमार, सरकार का जवाब-आप बुझाना भी जानते हैं
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के 6 सासंदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी शुरू होने पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वैंकेया नायडू बेहतर तरीके से चीजों को संभालते थे जबकि अनंत कुमार आग में पेट्रोल डालने को काम कर रहे हैं।
खड़गे ने कहा कि हमने भी सदन को चलाने में सहयोग किया है, हम संसद चलाना चाहते हैं। विषय पर चर्चा करना चाहते हैं। दूसरी ओर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कल सदन में कागज फेंकने की घटना को अगर खड़गे जी जायज मानते हैं मगर हम नहीं मानते कि इस तरह की घटना संसदीय है।
विज्ञापन
अनंत कुमार ने खड़गे को जवाब देते हुए कह खड़गे जी आग लगाना भी जानते हैं और आग बुझाना भी जानते हैं, हम सबके सहयोग से सदन चला रहे हैं।
विपक्ष के हंगामे पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैंने आपको अपनी बात रखने का मौका दिया, एक साथ बोलने से सदन कैसे चलेगा। उन्होंने हंगामा कर रहे सांसदों को नसीहत भी दी।
इससे पूर्व कांग्रेस के 6 सांसदों को 5 दिनों के लिए सस्पेंड करने के विरोध में विपक्ष के नेताओं ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल रहे।
कांग्रेस के इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर पर कागज के टुकड़े फेंके थे, जिसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 6 सांसदों को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।
निलंबित कांग्रेसी सांसदों के नाम जी गोगोई, के. सुरेश, अधिरंजन चौधरी, रंजीत रंजन, सुष्मिता देव और एम के राघवन हैं। इन्हीं सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद भवन में ही प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि कांग्रेसी सांसद प्रश्नकाल में हंगामा करते हुए वेल तक पहुंच गए थे। उन्होंने चार बार स्पीकर पर पेपर फाड़कर फेंके।