{"_id":"662f5b2164b1bf2acb039fbb","slug":"lok-sabha-polls-election-campaign-prime-minister-narendra-modi-rally-news-in-hindi-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'वोट बैंक के लिए धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही कांग्रेस', बागलकोट से PM मोदी का विपक्ष पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'वोट बैंक के लिए धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही कांग्रेस', बागलकोट से PM मोदी का विपक्ष पर वार
Mon, 29 Apr 2024 03:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:35 PM IST
सार
PM Modi In Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह समाज के लोगों से जुड़ने के लिए इसका सकारात्मकता से उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
तीसरे चरण के मतदान से पहले नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित भी किया। रैली में पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने बताया कि वह देश में कभी भी ऐसा होने नहीं देंगे। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए प्रस्ताव लेकर आई है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अल्पसंख्यकों का समर्थन भाजपा के साथ है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।"
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, "वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी। इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है।"
विज्ञापन
पीएम मोदी का देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प
वहां मौजूद लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का वोट उन्हें मजबूत बनाएगा। इसके बाद भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, "भारत को विनिर्माण केंद्र बनाना हमारा संकल्प है। यह संकल्प वे कभी पूरा नहीं कर पाते जो छुट्टियों का आनंद लेते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं सोशल मीडिया पर काम कर रहा हूं। इस दुनिया में जिनके पास सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं, उनमें से मोदी एक है। मैंने समाज के लोगों से जुड़ने के लिए इसका सकारात्मकता से उपयोग किया। लेकिन जो चुनाव हार चुके हैं, वे मेरा फर्जी वीडियो बनाते हैं। एआई के जरिए मेरी आवाज के साथ वे वीडियो बना रहे हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि जब भी आप ऐसा कुछ देखें तो इसपर शिकायत जरूर करें। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान अमित बच्चन की आवाज के साथ ऐसा किया गया था।"
हुबली हत्याकांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या मामले में भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा, "हुबली में जब हमारी बेटी की हत्या कर दी गई, तब यहां की सरकार अपना वोट बैंक बचाने के लिए उस बेटी की इज्जत पर हमला करना शुरू कर दिया। कर्नाटक में कट्टरपंथी बेकाबू हो गए हैं। यहां हनुमान चालीसा सुनने वाले दुकानदार पर हमला किया गया।"

#WACTH | Karnataka | While addressing a public meeting in Bagalkote, PM Narendra Modi says, "I have been working on social media. In the world, those who have the most followers on social media, Modi is one of the top among them. I have utilised it positively to connect to the… pic.twitter.com/NYODWKju3a
— ANI (@ANI) April 29, 2024
हुबली हत्याकांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या मामले में भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा, "हुबली में जब हमारी बेटी की हत्या कर दी गई, तब यहां की सरकार अपना वोट बैंक बचाने के लिए उस बेटी की इज्जत पर हमला करना शुरू कर दिया। कर्नाटक में कट्टरपंथी बेकाबू हो गए हैं। यहां हनुमान चालीसा सुनने वाले दुकानदार पर हमला किया गया।"
#WACTH | Karnataka | While addressing a public meeting in Bagalkote, PM Narendra Modi says, "...When one of our daughters was stabbed multiple times in Hubballi, the govt here started attacking the dignity of that daughter to save their 'vote bank'. In Karnataka, fundamentalists… pic.twitter.com/aa0fuM2xE7
— ANI (@ANI) April 29, 2024