{"_id":"660ccf59aa633fa2510999c6","slug":"lok-sabha-polls-abhijit-gangopadhyay-arjun-singh-abhijit-barman-tapas-das-cisf-in-different-categories-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: लोकसभा चुनाव के बीच BJP के चार नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा, जानें किस-किस के नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: लोकसभा चुनाव के बीच BJP के चार नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा, जानें किस-किस के नाम शामिल
Wed, 03 Apr 2024 10:42 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:42 AM IST
सार
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और अर्जुन सिंह पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। जस्टिस गंगोपाध्याय को वाई श्रेणी के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि अर्जुन सिंह को जेड श्रेणी के तहत सुरक्षा दी गई है। वहीं, अभिजीत बरमन और तापस दास को एक्स श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय, अर्जुन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, पूर्व टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह, भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बरमन और कूचबिहार के कार्यकारी सदस्य तापस दास को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। चारों नेताओं को लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले विभिन्न श्रेणियों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा प्रदान की गई है।
जस्टिस अभिजीत और अर्जुन सिंह पिछले महीने भाजपा में हुए थे शामिल
बता दें कि जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और अर्जुन सिंह पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। जस्टिस गंगोपाध्याय को वाई श्रेणी के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि अर्जुन सिंह को जेड श्रेणी के तहत सुरक्षा दी गई है। वहीं, अभिजीत बरमन और तापस दास को एक्स श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है।
जस्टिस गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले साल वह उस साक्षात्कार के बाद सुर्खियों में थे, जिसमें उन्होंने एक ऐसे मामले की चर्चा की थी, जिसकी वह सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा से टीएमसी में शामिल होने के 20 महीने बाद ही अर्जुन सिंह भाजपा में वापस चले गए। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बैरकपुर का विकास 2019 लोकसभा चुनाव में हुए विकास के समान था। इसके अलावा टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह वापस भाजपा में शामिल हो गए।
सुरक्षा खतरों को देखते हुए उठाया गया यह कदम
सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने भाजपा के चार नेताओं को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन नेताओ को सुरक्षा खतरों और उनकी सुरक्षा चिंताओं को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा कवर प्रदान की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख पदों पर बैठे व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। मतदान19 अप्रैल से एक जून तक और नतीजे चार जून को जारी होंगे।