{"_id":"61a172cedca3a87f272b93a2","slug":"lok-sabha-former-speaker-meira-kumar-says-there-are-two-types-of-hindus-in-the-country-one-can-enter-the-temple-the-other-cannot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा : पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा- देश में दो तरह के हिंदू, एक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं, दूसरे नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा : पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा- देश में दो तरह के हिंदू, एक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं, दूसरे नहीं
Sat, 27 Nov 2021 05:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Nov 2021 05:20 AM IST
सार
लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि देश में दो तरह के हिंदू हैं। एक जो मंदिरों में प्रवेश कर सकते हैं और दूसरे जिन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं हैं।
विज्ञापन
लोकसभा पूर्व स्पीकर मीरा कुमार
- फोटो : Video Grab
विस्तार
लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने 21 सदी में भी जातीय भेदभाव पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के हिंदू हैं। एक जो मंदिरों में प्रवेश कर सकते हैं और दूसरे जिन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं हैं।
विज्ञापन
दलित समुदाय से आने वाली पूर्व राजनयिक ने जयराम रमेश की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि कई लोगों ने जातीय भेदभाव के कारण उनके पिता बाबू जगजीवन राम को हिंदू धर्म छोड़ देने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, लेकिन मेरे पिता ने कहा कि वह हिंदू धर्म को नहीं छोड़ेंगे और अपनी मौजूदा हैसियत से इस व्यवस्था से लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन