{"_id":"5c7ce631bdec227371486d7c","slug":"lok-sabha-electons-2019-hsp-to-contest-on-all-seats-in-sikkim-says-baichung-bhutia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बाईचुंग भूटिया की पार्टी, गठबंधन से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिक्किम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बाईचुंग भूटिया की पार्टी, गठबंधन से किया इनकार
Mon, 04 Mar 2019 03:16 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा
भाषा
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के महान फुटबॉलर रहे बाईचुंग भूटिया की हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) सिक्किम में सभी 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बाईचुंग भूटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी ने अपने चुनाव अभियानों के लिए ‘हमरो सिक्किम, न्यू सिक्किम’ का नारा दिया है।
विज्ञापन
एचएसपी के सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से मुकाबले के लिए अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भूटिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसी स्थानीय पार्टी के साथ जल्द ही साझेदारी हो जाएगी। हालांकि, एचएसपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने इस अफवाह के बीच किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
भूटिया ने पवन कुमार चामलिंग सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर जाति और धर्म के आधार पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। भूटिया ने कहा कि अगर एचएसपी सत्ता में आती है, तो विकास उनकी पार्टी का एकमात्र एजेंडा होगा।
विज्ञापन
सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी इसी साल होने हैं।