फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections : Trinamool Congress can give new faces in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2019 : 10 से 12 नए चेहरों को मौका दे सकती है तृणमूल कांग्रेस

Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections : Trinamool Congress can give new faces in Lok Sabha elections
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 10 से 12 नए चेहरों को मौका दे सकती है। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इन नए चेहरों को पार्टी उन सीटों पर उतार सकती है जहां 2014 के चुनाव के दौरान पार्टी ने जीत दर्ज की थी और उन सीटों पर भी मौका दे सकती है जिन पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टिकट दिए जाने से पहले पार्टी संसद के भीतर और बाहर मौजूदा सांसदों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करेगी। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि इस समय हमारे 34 सासंद हैं और इनमें से दो को निष्कासित कर दिया गया है। इन दो सीटों पर नए उम्मीदवारों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन


तृणमूल नेता ने कहा कि हम दो अन्य सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है जहां इस समय मशहूर हस्तियां सांसद हैं। वर्ष 2014 में जिन आठ सीटों पर पार्टी हारी थी, उनमें से कुछ को छोड़कर अन्य पर नए उम्मीदवार पुराने उम्मीदवारों का स्थान लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से तृणमूल के 34 सांसद हैं। हाल में पार्टी ने विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान और बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के सिलसिले में पार्टी से निष्कासित कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी टिकटों के वितरण पर अंतिम फैसला करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed