फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections: Navapur polling station is in Maharashtra, but Gujarat border starts from gate

चुनाव के दौरान दिखा अजीब नजारा, वोट दे रहे थे महाराष्ट्र में और लाइन लगा रखी थी गुजरात में 

Wed, 01 May 2019 08:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 May 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections: Navapur polling station is in Maharashtra, but Gujarat border starts from gate
रेलवे स्टेशन पर एक तरफ गुजरात तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में चौथे चरण के मदतान के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। नवापुर मतदान केंद्र पर जो लोग वोटिंग के लिए पहुंचे थे वो वोट तो महाराष्ट्र में डाल रहे थे लेकिन उन्होंने लाइन गुजरात में लगा रखी थी। दरअसल, जिस स्कूल में मतदान केंद्र बना हुआ थो वो है तो महाराष्ट्र में पर उसके गेट के बाहर से गुजरात की सीमा शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन


नवापुर महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा पर स्थित है। यहां पर रेलवे स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र, तो दूसरा गुजरात में है। इस जगह पर आधा कानून गुजरात का तो, आधा महाराष्ट्र का चलता है। इस मतदान केंद्र की भौगोलिक स्थिति भी काफी रौचक है। पोलिंग बूथ के पूर्व दिशा में महाराष्ट्र, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर की दिशा में गुजरात की सीमा है। नवापुर नंदूरबार संसदीय चुनाव क्षेत्र में आता है। 

विज्ञापन

विभाज से पहले मुंबई प्रांत में था ये क्षेत्र

1 मई 1960 के विभाजन से पहले महाराष्ट्र और गुजरात मुंबई प्रांत में थे। इसके बाद इसे विभाजित करके महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग-अलग राज्य बनाए गए। गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से सटा नवापुर के इस पोलिंग बूथ की वजह से संयुक्त राज्य यानी मुंबई प्रांत की यादें ताजा हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ाई जाती है गुजराती और मराठी

नवापुर के इस जिला पंचायत के स्कूल में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बच्चों को पढ़ाई जाती हैं। स्कूल की स्थापना स्वतंत्रता से पहले अंग्रेज शासनकाल में सन् 1927 में हुई थी। स्कूल में गुजराती भाषा पहली से सातवीं कक्षा तक पढ़ाई जाती है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed