{"_id":"660224f1757d2c21da0b9657","slug":"lok-sabha-elections-bjp-central-chennai-candidate-vinoj-p-selvam-lauds-pm-modi-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है
Tue, 26 Mar 2024 06:59 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:59 AM IST
सार
ओपीएस भाजपा के साथ गठबंधन में हैं और एआईएडीएमके के झंडे और लेटरहेड को बरकरार रखने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में केस हारने के बाद इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विनोज पी सेल्वम (भाजपा उम्मीदवार)
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से विनोज पी सेल्वम का नाम शामिल है। विनोज ने मैदान में उतारे जाने को लेकर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीकों पर विश्वास करते हैं और वह लोगों की इच्छा के अनुसार उनकी सेवा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता विनोज ने आगे कहा, 'मैं पहला वादा यह करता हूं कि लोग मुझे चुनाव के बाद भी देखेंगे...मैं ऐसा सांसद बनने जा रहा हूं जो लोगों के लिए काम करेगा।हम पीएम नरेंद्र मोदी के संगठन से हैं, उनकी पार्टी से हैं। हम उनके काम करने के तरीके में विश्वास करते हैं और हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं और हम निश्चित रूप से वह बदलाव लाएंगे जो लोग देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
ओपीएस ने रामनाथपुरम से नामांकन दाखिल किया
इसके अलावा भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने सोमवार को रामनाथपुरम लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। पन्नीरसेल्वम ने अपना नामांकन रामनाथपुरम जिला कलेक्टर बी विष्णु चंद्रन को सौंपा।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा, 'मैं एआईएडीएमके वालंटियर राइट्स रेस्क्यू कमेटी की ओर से रामनाथपुरम निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रहा हूं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र में खोई हुई सभी परियोजनाओं को वापस लाने का प्रयास करूंगा और इतना ही नहीं, मैं तटीय क्षेत्र में रोजाना परेशानी झेल रहे मछुआरों के बचाव की समस्या को आगे बढ़ाऊंगा। मैंने यह बात पीएम मोदी को बताई, जो तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि वह इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाएंगे।
बता दें कि ओपीएस भाजपा के साथ गठबंधन में हैं और एआईएडीएमके के झंडे और लेटरहेड को बरकरार रखने के लिए मद्रास उच्च न्यायालय में केस हारने के बाद इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।