फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lok Sabha elections 2024 hence bet on Brijmohan Aggarwal and Saroj Pandey

Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, इसलिए बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय पर लगाया दांव

Sat, 02 Mar 2024 08:36 PM IST
Digvijay Singh डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है। 2 सांसदों को फिर से मौका दिया गया हैं। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 hence bet on Brijmohan Aggarwal and Saroj Pandey
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है। 2 सांसदों को फिर से मौका दिया गया हैं। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। 11 सीटों में 3 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने अपनी पहली सूची में दो मौजूदा सांसद विजय बघेल को दुर्ग और संतोष पांडेय को राजनांदगांव से फिर मौका। कोरबा से राज्यसभा सांसद रही सरोज पांडेय, जांजगीर से कमलेश जांगड़े, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी को टिकट मिला हैं। कांग्रेस से बीजेपी में आए चिंतामणि महाराज को सरगुजा से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से मैदान में उतारा है। मंत्री अग्रवाल की संगठन और कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। पार्टी ने रायपुर संभाग की भौगोलिक समीकरण को देखते हुए अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुनील सोनी चुनाव जीते थे। पार्टी ने राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय को फिर मौका दिया हैं। पार्टी परिवारवाद के आरोप से बचना चाहती थी, इसलिए डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को टिकट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने राज्य की दिग्गज महिला नेता सरोज पांडेय को कोरबा से उम्मीदवार बनाया है। 2019 में इस सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत जीते थे। पांडेय ने 2008 में भिलाई के वैशाली नगर सीट से विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने 2009 में उन्हें महापौर रहते हुए आम चुनाव में विधायक और दुर्ग सीट से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर खड़ा कर दिया। सांसद रहते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था।

सरगुजा से पार्टी ने रेणुका सिंह की जगह चिंतामणि महाराज को टिकट दिया है। चिंतामणि महाराज को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। वे भाजपा में आ गए। वेचिंतामणि महाराज को मानने वाले सरगुजा क्षेत्र में बड़ा वर्ग है।

बिलासपुर में अरुण साव की जगह तोखन साहू को मौका दिया गया है। साप राज्य में उपमुख्यमंत्री बनाए गए है। लखन साहू लोरमी से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। साहू इन दोनों बीजेपी में सक्रिय युवा ओबीसी चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में इन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बना रखा है।

पार्टी ने गोमती साय की जगह रायगढ़ सीट से राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया है। राठिया  धरमजयगढ़ विधानसभा से लंबे वक्त से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे। राठिया को पिछले लोकसभा चुनाव में धरमजयगढ़ विधानसभा का चुनाव संचालक भी बनाया गया था। इससे पहले राठिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री भी रह चुके हैं।


लोकसभा क्षेत्र जांजगीर से गुहाराम अजगले की जगह सक्ती विधानसभा की कमलेश जांगड़े को मौका दिया गया हैं कमलेश जांगड़े भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। एक बार वे जिला पंचायत का चुनाव हार चुकी हैं।महासमुंद से भाजपा के चुन्नीलाल साहू की जगह पूर्व विधायक रुप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। रुप कुमारी 2013 से 2018 तक बसना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। रूप कुमारी भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं और मई 2015 से दिसम्बर 2018 तक संसदीय सचिव रह चुकी हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed