ट्विटर ने किया चुनाव आयोग की पहल का स्वागत, चुनाव के लिए पेश किया नया इमोजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने मंच पर आने वाले चुनावों के लिए एक नए इमोजी को पेश किया और इसी के साथ चुनाव आयोग के जागरुकता कार्यक्रम का स्वागत किया है। ट्विटर ने एक बयान में कहा कि वह चुनाव से जुड़ी चर्चाओं को आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
The #LokSabhaElections2019 is just 20 days away! Join in the election conversation with a special emoji using the below hashtags, available in 12 different languages. #LokSabhaElections2019 #IndiaDecides2019#IndiaElections2019#लोकसभाचुनाव2019 pic.twitter.com/TY49t0ETI1
— Twitter India (@TwitterIndia) March 22, 2019
ट्विटर इंडिया चुनाव आयोग के स्वीप का अपने मंच पर स्वागत करता है। उसने चुनाव के लिए एक विशेष इमोजी (भावनात्मक संकेत चिन्ह) भी शुरू किया है। इसका मकसद चुनाव से जुड़ी बातचीत में अच्छे संवाद और हिस्सेदारी को प्रोत्साहित करना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना भी।
चुनाव आयोग ने एक प्रक्रियाबद्ध मतदाता शिक्षा और चुनावी हिस्सेदारी (स्वीप) कार्यक्रम शुरू किया है। यह नागरिकों को उनके चुनावी अधिकारों, जिम्मेदारियों और प्रक्रिया के बारे में उनकी जागरुकता को बढ़ाने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रचार अभियान है। चुनाव आयोग ने होली के मौके पर देश के लोकसभा चुनावों के लिए पहला विज्ञापन निकाला है। इन लोकसभा चुनावों के लिए उसने हैशटैग देश का महात्योहार शुरू किया है।
(इनपुट: भाषा)