देश के 10 लाख बूथों पर होगा मतदान, जानें चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम हुई प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट कर दिया कि देश में आम चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। 23 मई को मतगणना के साथ ही देश में नई सरकार तय हो जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने चुनावी आचार संहिता को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।
आइए जानते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें
- इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। ये तारीखें हैं- 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम बनाते समय, परीक्षा कार्यक्रमों और त्योहारों का ध्यान भी रखा गया है। चुनाव में 90 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। करीब डेढ़ करोड़ वोटर 18-19 आयु वर्ग के होंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
- वोट डाले जाने के लिए पहचान पत्र के लिए 11 विकल्प रखे गए हैं। मतदाता सूची एक बार प्रकाशित होने के बाद उसमें से नाम नहीं वापस लिया जा सकेगा। 1950 नंबर डायल कर वोटर लिस्ट संबंधित जानकारी ले सकेंगे।
- इस बार देश में 10 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 2014 में 9 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। हर मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल होगा। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाएंगे। ईवीएम की जीपीएस ट्रैकिंग होगी। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कुछ बदइंतजामी को देखते हुए कुछ नए दिशानिर्देश बनाए गए हैं।
- चुनावी आचार संहिता के तहत रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। मतदान से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।
- ईवीएम पर उम्मीदवार की तस्वीर होगी। मतदान से 5 दिन पहले वोटर स्लिप मिल सकेगी। दिव्यांगों के लिए विशेष एप की सुविधा ताकि मतदान के दिन वो परेशान न हों। कम्यूनिटी रेडियो के जरिए जागरुकता फैलाई जाएगी।
- सी-विजिल एप के जरिए आम आदमी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्टिंग कर सकेगा। शिकायत के 100 मिनट के भीतर संबंधित अधिकारी जवाब देंगे।
- चुनाव आयोग ने चुनाव में मीडिया से सकारात्मक भूमिका की अपील की है। कहा है कि पेड न्यूज पर होगी सख्त कार्रवाई होगी।
- फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर राजनीतिक विज्ञापन की जानकारी रखी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने शिकायत अधिकारी नियुक्त करने का वादा किया है।
यहां देखें पूरा कार्यक्रम
पहला चरण: 11 अप्रैल
20 राज्यों की 91 लोकसभा सीट पर चुनाव
दूसरा चरण: 18 अप्रैल
13 राज्यों की 97 लोकसभा सीट पर चुनाव
तीसरा चरण: 23 अप्रैल
14 राज्यों की 115 लोकसभा सीट पर चुनाव
चौथा चरण: 29 अप्रैल
9 राज्यों की 71 लोकसभा सीट पर चुनाव
पांचवा चरण: 06 मई
7 राज्यों की 51 लोकसभा सीट पर चुनाव
छठा चरण: 12 मई
7 राज्यों की 59 लोकसभा सीट पर चुनाव
सातवां चरण: 19 मई
8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव
मतगणना: 23 मई