फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Second list of BJP candidates released in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश: भाजपा की दूसरी सूची जारी, दो मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

Fri, 29 Mar 2019 08:14 PM IST
अमित मंडल भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: अमित मंडल Updated Fri, 29 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Second list of BJP candidates released in Madhya Pradesh
भाजपा - फोटो : social media

भाजपा ने मध्य प्रदेश की तीन और लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें पार्टी ने अपने मौजूदा दो सांसदों का टिकट काट दिया है।इससे पहले 23 मार्च को जारी अपनी 15 प्रत्याशियों की पहली सूची में भाजपा अपने पांच मौजूदा सांसदों का टिकट काट चुकी है। अब तक पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर अपने मौजूदा सात सांसदों के टिकट काटे हैं।

विज्ञापन


दूसरी सूची में भाजपा ने बालाघाट के सांसद बोध सिंह भगत और खरगोन के सांसद सुभाष पटेल को दोबारा टिकट नहीं दिया है। इनके स्थान पर बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन और खरगोन से गजेंद्र पटेल को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने राजगढ़ के मौजूदा सांसद रोडमल नागर पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


पहली सूची में जिन मौजूदा पांच सांसदों का टिकट काट दिया गया था, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भानजे अनूप मिश्रा मुरैना, भिण्ड के सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, शहडोल से सांसद ज्ञान सिंह, उज्जैन से सांसद प्रो. चिन्तामणि मालवीय और बैतूल से सांसद ज्योति धुर्वे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 26 पर भाजपा का कब्जा है, जबकि 3 सीटें कांग्रेस के पास हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed