{"_id":"5ca20bbabdec222aaf37c9d2","slug":"lok-sabha-elections-2019-praveen-togadia-questions-modi-what-he-did-for-hindus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया ने पीएम मोदी को दी बहस करने की चुनौती, कहा- बताएं... पांच साल में हिंदुओं के लिए क्या किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोगड़िया ने पीएम मोदी को दी बहस करने की चुनौती, कहा- बताएं... पांच साल में हिंदुओं के लिए क्या किया
Mon, 01 Apr 2019 06:46 PM IST
Gaurav Pandey
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। तोगड़िया ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं की राजनीति कर सत्ता के केंद्र में आई सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने पिछले पांच साल में राम लला का मंदिर बनाने के लिए क्या प्रयास किए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से संगठन बनाकर चुनावी मैदान में कूद चुके तोगड़िया ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के पैमाने पर असफल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। प्रवीण तोगड़िया के मुताबिक भगवान राम की राजनीति करने वाले इस बात को कैसे भूल सकते हैं कि राम अभी भी टेंट में पड़े हुए हैं जबकि उन्हीं की राजनीति कर भाजपा पार्लियामेंट में पहुंची है।
विज्ञापन
तोगड़िया ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर बहस करने की चुनौती देते हैं। सरकार को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने विकास के नाम पर चुनाव जीता था, लेकिन भाजपा का हर नेता अब विकास के दावे करने की बजाय हिंदुत्व की बात उठा रहा है। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा को अब हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन