फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 Pakistan Factor intered in Indina politics

लोकसभा चुनाव में 'पाकिस्तान' की एंट्री, नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग

Mon, 25 Mar 2019 11:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Mar 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Pakistan Factor intered in Indina politics
चुनाव में पाकिस्तान फैक्टर - फोटो : अमर उजाला
भारत में शायद ही कोई ऐसा चुनाव हो जिसमें पाकिस्तान का नाम न लिया जाए। इस बार भी कई नेताओं ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है। लोगों का मानना है कि चुनाव में पाकिस्तान फैक्टर आते ही अन्य मुद्दे गुम हो जाते हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आगरा में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही आतंकवाद को उखाड़ फेंककर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही देश की सुरक्षा कर सकती है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि भोपाल से उनके चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाइयां बंट रही हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की जारी सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है।

गुजरात के मेहसाणा में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, ''हालांकि ऐसा नहीं होने जा रहा लेकिन 23 मई को चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद अगर ग़लती से कांग्रेस जीत जाती है तो पाकिस्तान में दिवाली मनेगी, क्योंकि इनका पाकिस्तान के साथ लगाव है।''

भाजपा के महासचिव राम माधव ने गुवाहाटी में कहा कि अगर कांग्रेसी नेता पाकिस्तान से चुनाव लड़ते तो संभवत: जीत जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेसी नेताओं के ट्वीट भारत से ज्यादा पाकिस्तान में रिट्वीट किए जा रहे हैं। 


जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार लोन ने रविवार को एक जनसभा में कहा कि कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक गाली निकालेगा तो मैं उसे दस गालियां दूंगा। मैं चाहता हूं भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती हो, पाकिस्तान हमेशा खुश रहे और तरक्की करे यही मेरी दुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि जब असेंबली में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे तो मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed