सिद्धू का फिर विवादित बयान, कहा- मच्छर को कपड़े पहनाना और नरेंद्र मोदी से सच बुलवाना असंभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयानों की बारिश लगातार जारी है। भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने प्रधानमंत्री पर हमेशा झूठ बोलने का आरोप लगाया। सिद्धू ने कहा, 'मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।'
Congress leader Navjot Singh Sidhu in Bhopal: Macchar ko kapde pehenana, haathi ko godh mein jhulana aur tumse sach bulwana asambhav hai Narendra Modi #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/3LduG1AU3s
— ANI (@ANI) April 29, 2019विज्ञापन
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- आपका एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है| इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है।
इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट किया- बाद में पश्चाताप और समाधान के बारे में सोचने से बेहतर है कि हम आज ही सावधान हो जाएं और आगे की तैयारी कर लें। उन्होंने भाजपा के दोबारा सत्ता में आने को लेकर ऐसा कहा और लोगों से छिपे शब्दों में भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की है।एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है|
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 29, 2019
Better prevent and prepare, rather then repent and repair...
गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के उन नेताओं में से एक हैं जो भाजपा पर लगातार तीखा रुख अपनाते हैं। इससे पहले भी भाजपा को लेकर सिद्धू कई मंचों पर तल्ख रवैया अपनाते रहे हैं।