फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: On a complaint from opposition, EC asks report of Namo TV launch

चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर मांगी रिपोर्ट, आप और कांग्रेस ने की थी शिकायत, बायोपिक पर भी है आपत्ति

Wed, 03 Apr 2019 01:11 PM IST
साहिल धुलिया चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: साहिल धुलिया Updated Wed, 03 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: On a complaint from opposition, EC asks report of Namo TV launch
नमो टीवी पर आयोग ने लिया संज्ञान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Collected from Social Media

देश में चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नमो टीवी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस और आप की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। आप और कांग्रेस की आपत्ति है कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मौजूदा सरकार ने 'नमो टीवी' लांच कर दिया है। 

विज्ञापन



 


आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की शिकायत है कि नमो टीवी पर दिनभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण दिखाए जाते हैं। रविवार को इस चैनल पर मैं भी चौकीदार कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ था। इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से पूछा है कि चुनाव के ठीक पहले चैनल क्यों लॉन्च किया गया! 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते रविवार को ही भाजपा ने नमो टीवी नाम के चैनल लांच किया था। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण करने वाला यह चैनल डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पहले फिल्म पर रोक लगी थी, जिसके बाद अभिनेता विवेक ओबराय आयोग से मिले थे और आश्वस्त किया था कि फिल्म में कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं है। आयोग ने फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed