फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Nomination for 13 seats to filed for first phase in Rajasthan from April 4

राजस्थान में पहले चरण की 13 सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू, 29 अप्रैल को मतदान

Mon, 01 Apr 2019 06:39 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 01 Apr 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Nomination for 13 seats to filed for first phase in Rajasthan from April 4
राजस्थान में नामांकन की तारीख

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल यानी मंगलवार दो अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जाएगा। देश के लिए ये चौथा चरण होगा, लेकिन राजस्थान में दो चरणों यानी 29 अप्रैल और 6 मई को मतदान होना है। लिहाजा, प्रदेश के लिए ये पहले चरण का नामांकन होगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि पहले चरण में 13 लोकसभा सीटों टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इन सभी सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में शामिल 13 संसदीय सीटों में से भाजपा ने दो सीटों और कांग्रेस ने चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए हैं। भाजपा की बची दो सीटें राजसमंद और बाड़मेर हैं। वहीं कांग्रेस की बची सीटों में राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा और झालावाड़-बारां हैं। राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। 

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed