{"_id":"5c6d4671bdec2217fb33222b","slug":"lok-sabha-elections-2019-many-leaders-left-bjp-to-join-congress-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कई नेता कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कई नेता कांग्रेस में शामिल
Wed, 20 Feb 2019 07:22 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और दूसरी पार्टियों के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। करीब 19 नेता ऐसे हैं जो कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और स्थानीय नेता शामिल हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा के नेताओं की संख्या कहीं ज्यादा है जबकि दो नेता नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) से हैं।
विज्ञापन
तातर किपा, अतुम वेली और जेम्स सल वांगलट इसी महीने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं पिछले महीने पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
किपा, वेली और वांगलट पहले कांग्रेस में रहे चुके हैं लेकिन पार्टी से मतभेदों के कारण कांग्रेस से अलग हो गए थे। अरुणाचल के पूर्व गृहमंत्री वांगलट ने 2009 में टिकट नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, 2014 में भाजपा जॉइन कर ली थी।
विज्ञापन
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा नेता तापिर गाव का मानना है कि नेता टिकट नहीं मिलने के डर से पार्टी छोड़ रहे हैं।