महासंग्राम| उत्तर प्रदेश के इटावा में चुनावी मुद्दों पर लोगों ने नेताओं को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में तब्दील होती जा रही है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। लेकिन जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के कुछ देर पहले जब हम इटावा पहुंचे, तो लोगों ने राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को जमीन मुद्दों पर घेरा। चुनावी मुद्दों पर लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। स्थानीय सांसद से लोग असंतुष्ट भी दिखें तो वहीं कई लोगों ने काम को संतोषजनक बताया।