चुनावी हलचल: कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा को हराने के लिए दिल्ली में आप से गठजोड़ जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी जनसभाएं शुरू हो गई है।
यहां पढ़ें दिनभर की राजनीतिक हलचल का लाइव अपडेट--
-सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में 11 साझा रैलियां करेंगे। सहारनपुर में 7 अप्रैल, बदायूं में 13 अप्रैल, आगरा में 16 अप्रैल, मैनपुरी में 19 अप्रैल, रामपुर और फिरोजाबाद में 20 अप्रैल, कन्नौज में 25 अप्रैल, फैजाबाद में 1 मई, आजमगढ़ में 8 मई, गोरखपुर में 13 मई और वाराणसी में 16 मई को रैली होगी।-कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा- मैं पहले भी कर चुका हूं कि हमें दिल्ली में गठबंधन करना चाहिए। भाजपा को हराने का सबसे बढ़िया तरीका है कि दिल्ली में आप से गठजोड़ किया जाए। मेरे अलवा कई और लोग भी इस विचार का समर्थन करते हैं। जब पार्टी अध्यक्ष इस संबंध में फैसला लेंगे तो हर कोई इसका पालन करेगा।
- एनपीपी ने मणिपुर और मिजोरम उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व सांसद अगाथा के संगमा तुरा से चुनाव लडे़ंगी।
National People’s Party (NPP) has declared the names of candidates for #LokSabhaElections2019 for Manipur & Meghalaya constituencies.Former MP Agatha K Sangma will contest from Tura constituency & former Minister in Manipur govt,Thangminlien Kipgen from Outer Manipur constituency
— ANI (@ANI) March 15, 2019
- आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस में जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास कांग्रेस की तरफ से पार्टी में शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लेकिन अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आए तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैंने पार्टी को 20 साल दिए हैं। इस पर फैसला कांग्रेस ही करेगी। बिन बुलाए मेहमान का कहीं स्वागत नहीं होता।
-पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चे ने 25 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बंगाल में कुल 48 लोकसभा सीट हैं।
-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राजगढ़ रैली का एक वीडियो सामने आया है। गुरुवार को आयोजित रैली में शिवराज ने दिग्विजय पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "एक यहां का ऐसा व्यक्ति है जो 10 साल मुख्यमंत्री रहा। नाम नहीं लूंगा नहीं तो मुझे नहाना पड़ेगा। वो शहीदों का अपमान करता है और मोदीजी के विरोध में वो भारत माता का अपमान करता है। क्या ऐसे लोगों को सहन करोगे।"
-भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली के जंतर मंतर में बहुजन हुंकार रैली की। आजाद ने कहा, "वोट देने से पहले रोहित की शहादत याद रखना। अत्याचारी, अत्याचारी होता है, वो कभी तुम्हारा हितैषी नहीं हो सकता। इसलिए मैंने कहा भीमा-कोरेगांव दोहरा देंगे, अभी उसकी जरूरत नहीं आई है। जिस दिन देश के संविधान पे आंच आई, भीमा-कोरेगांव दोहरा देंगे।"
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bhim Army's C. Azad:Vote dene se pehle Rohith ki shahadat yaad rakhna,Atyachari,atyachari hota hai,vo kabhi tumhara hiteshi nahi ho sakta...Isliye maine kaha Bhima-Koregaon dohra denge,abhi uski zarurat nahi ai hai,jis din desh ke samvidhan pe aanch ai,Bhima-Koregaon dohra denge pic.twitter.com/X92UgUX5Rx
— ANI (@ANI) March 15, 2019
- बिहार के सुपौल से कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा है कि महागठबंधन के उम्मीदवारों का एलान 17 मार्च को किया जाएगा। मुझे लगता है कि पप्पू यादव गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार हो जाएंगे।
-लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे चुनाव आयोग ने कई विभागों की एक बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव इंटेलिजेंस, डीजी नागरिक उड्डयन निदेशालय, बीएसएफ के डीजी, सीआरपीएफ डीजी और वित्तीय खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Delhi: Election Commission of India holds meeting of Multi-Departmental Committee on Election Intelligence, ahead of Lok Sabha elections. DG BCAS, DG BSF, Director, Financial Intelligence Unit (FIU-IND) and DG CRPF also present at the meeting. pic.twitter.com/EGjjvGc4T3
— ANI (@ANI) March 15, 2019
-भारतीय जनता पार्टी और अपना दल ने औपचारिक तौर पर गठबंधन का एलान कर दिया है। अपना दल दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इससे पहले अनुप्रिया पटेल के भाजपा से नाराज होने की खबरें सामने आई थीं।
Apna Dal enter into alliance with Bharatiya Janata Party, to contest on two seats in Uttar Pradesh. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/RYG5josp2s
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2019
-मायावती के मुलायम के लिए प्रचार करने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि जब गेस्ट हाउस में उन पर हमला हुआ तो ब्रह्म दत्त द्विवेदीजी थे। अब वो नहीं हैं तो मैं हूं। जैसी ही उनको संकट आए तो मेरा मोबाइल नंबर रखें और तुरंत मुझे फोन करें। सपा के लोग उन पर हमला जरूर करेंगे।
-चेन्नई के कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक को एक सर्कुलर जारी करते हुए पूछा है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है तो 13 मार्च को स्टेला मेरी कॉलेज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को इजाजत कैसे मिली?
-ओडिशा के बरगढ़ में रैली करते हुए राहुल गांधी ने कहा,
ओडिशा के बेरोजगार युवा के लिए नवीन पटनायक ने क्या किया है? क्या यहां कोई है जो ये कह सकता हो कि नवीन पटनायक या नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोजगार दिया है। लेकिन मोदीजी ने भ्रष्टाचार में डूबकर 30 हजार करोड़ अनिल अंबानी को दे दिए।
-टीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी के उस आरोप पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि टीआरएस, भाजपा की बी टीम है। कविता ने कहा कि हम किसी की बी टीम नहीं हैं। हम सिर्फ तेलंगाना की जनता की बी टीम हैं। कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदे की बात करती है लेकिन टीआरएस अगली पीढ़ी के बारे में सोचती है। कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो सिर्फ अगले चुनाव के बारे में सोचते हैं।
-बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जन सेना और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय हो चुका है। इस मौके पर जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा कि वो बहन मायावती को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। ये हमारी इच्छा है।
BSP Chief Mayawati: Jana Sena and BSP will fight together in Andhra Pradesh and Telangana; seats have almost been finalized. pic.twitter.com/t7UbHOw8pn
— ANI (@ANI) March 15, 2019
-हरियाणा से पूर्व कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Delhi: Former Congress MP from Haryana Arvind Sharma joins BJP in presence of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/KNT9wsaShQ
— ANI (@ANI) March 15, 2019
-समाजवादी पार्टी ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन व संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है। पहले ऐसी चर्चा थी कि संभल से अपर्णा यादव को पार्टी टिकट दे सकती है।
- तमिलनाडु की राजनीति के बड़े चेहरे शशिकला और दिनाकरन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। शशिकला और दिनाकरन ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें 'दो पत्तियों वाले' चुनाव चिन्ह को एआईएडीएमके को दे दिया गया था। कोर्ट ने 25 मार्च तक चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
-डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि पार्टी जिन सीटों से लड़ेगी उनमें तूतिकोरिन, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई मध्य, कांचीपुरम, नीलगिरी, पोल्लाची शामिल हैं वहीं एमडीएमके इरोड से लड़ेगी। कांग्रेस को कृष्णागिरी, त्रिची, थेणी, पुडुच्चेरी सीटें भी दी गई हैं। कोयंबटूर और मदुरई से सीपीएम और तिरुपुर और नागपट्टीनाम से सीपीआई अपना उम्मीदवार उतारेगी।
-रायपुर में जब संवाददाताओं ने राहुल गांधी से टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उनका जवाब था- वडक्कन? नहीं, नहीं, वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं हैं।
Congress President Rahul Gandhi on Tom Vadakkan joining BJP: Vadakkan? No, no Vadakkan is not a big leader. pic.twitter.com/Ammxl3eNyJ
— ANI (@ANI) March 15, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों से बात करते हुए कहा, "भारत एक ग्रामीण व्यवस्था से शहरी व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। ये एक मुश्किल परिवर्तन है। 2019 में कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर होने वाले खर्च को कई गुना बढ़ा देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
-शनिवार को भाजपा 180 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।
-मायावती के लोकसभा चुनाव न लड़ने की अटकलें, मुलायम सिंह यादव के लिए कर सकती हैं चुनाव प्रचार।
-भाजपा के असंतुष्ट नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती सुर बोलने वाले पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के सीधे संकेत दिए हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Sir, the Nation respects you, but the only thing the leadership lacks is credibility & trust factor. "Leadership jo kar rahi hai or jo kah rahi hai, kya log uspe vishwas kar rahein hain? Shayad nahin!" Any way it all seems to be too little and too late? Promises made in the
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 15, 2019
-वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता राज्य के कृषि मंत्री रहे वाईएस विवेकानंद रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
-लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए में बंटवारा तय- सूत्र
-आज हो सकता है बिहार एनडीए की सीटों का एलान- सूत्र
-मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा यादव संभल से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं- सूत्र