रायपुर में राहुल गांधी का 'आयुष्मान भारत' पर निशाना, कहा-अमीर कारोबारियों को मिल रहा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक ग्रामीण व्यवस्था से शहरी व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। ये एक मुश्किल परिवर्तन है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार 2019 में शिक्षा और स्वास्थय सेवा पर खर्च होने वाली राशि बड़ी मात्रा में बढ़ाने जा रही है।
#WATCH Congress President Rahul Gandhi during interaction with healthcare professionals in Raipur: India is transitioning from a rural system to urban system. There is a massive shift that is taking place. It's a traumatic shift. #Chhattisgarh pic.twitter.com/i5ZmhND9vc
— ANI (@ANI) March 15, 2019विज्ञापन
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आयुष्मान भारत योजना को लेकर हमला किया । राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की इस योजना से सिर्फ देश के 15-20 बड़े कारोबारियों को ही फायदा पहुंचा है। 2019 में अगर हमारी सरकार आई तो हम इस तरह कि योजना नहीं चलाएंगे।
रायपुर में जब संवाददाताओं ने राहुल गांधी से टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उनका जवाब था- वडक्कन? नहीं, नहीं, वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं हैं।