फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Fitch solutions says NDA may struggle opposition has chance to form govt

कांग्रेस के पास गठबंधन सरकार बनाने का ‘बढ़िया मौका’, आर्थिक शोध संस्था फिच की रिपोर्ट

Thu, 21 Feb 2019 07:10 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 21 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Fitch solutions says NDA may struggle opposition has chance to form govt
महागठबंधन - फोटो : PTI

फिच समूह की शोध इकाई फिच सॉल्यूशंस ने कहा है कि अगले आम चुनावों में कांग्रेस के पास गठबंधन सरकार बनाने का ‘बढ़िया अवसर’ है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सामने वापसी के रास्ते में कई अड़चनें हैं।

विज्ञापन


फिच सॉल्यूशंस ने ‘राजनीतिक जोखिम विश्लेषण : भारतीय चुनावों से खंडित जनादेश और कमजोर नीति निर्माण माहौल मिलने की संभावना’ शीर्षक रपट में कहा है कि अप्रैल-मई में संभावित आम चुनावों के बाद बनने वाली सरकार गठबंधन सरकार हो सकती है। इससे मौजूदा सरकार की नीतियों को जारी रखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


रपट के अनुसार, ‘‘फिच सॉल्यूशंस में हमारे बीच इस बात पर आम सहमति बनी है कि आगामी चुनाव के बाद भाजपा अगली सरकार बना सकती है। वही हमारा यह भी मानना है कि भाजपा और सरकार बनाने में अहम भूमिका रखने वाली पार्टियों के बीच बनी दरार के चलते कांग्रेस के पास भी गठबंधन सरकार बनाने का एक उपयुक्त मौका होगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


रपट में कहा गया है कि कई कारणों से सत्ताधारी राजग सरकार के वापस चुने जाने में चुनौतियां हैं। इसमें भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन में कमी आना, नवंबर-दिसंबर 2018 में तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार होना और कृषि क्षेत्र में असंतोष शामिल है।


वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में सरकार ने सार्वजनिक व्यय बढ़ाने के कई प्रावधान किए हैं जिसमें किसानों को न्यूनतम आय उपलब्ध कराना शामिल है। यह कांग्रेस के राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कृषि ऋण माफी से पार पाने के लिए किया गया है।

रपट में यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी को कश्मीर में भारतीय जवानों पर किया गया आतंकी हमला भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का एक अच्छा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed