वीडियोः राहुल का पीएम मोदी पर हमला, सच्चाई सामने हो तो ‘मक्कारी’ नहीं चलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सच्चाई सामने हो तो फिर जनता के सामने ‘मक्कारी’ नहीं चलती।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती। चौकीदार, जनता के सामने मक्कारी नहीं चलती।’
उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक व्यक्ति कविता के जरिए प्रधानमंत्री की आलोचना करता नजर आ रहा है।
हकीकत रूबरू हो तो
अदाकारी नहीं चलती।
जनता के सामने, चौकीदार
मक्कारी नहीं चलती।#ChowkidarChorHai pic.twitter.com/vDJNz4uUWu— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 24, 2019विज्ञापन
कांग्रेस सरकार बनी तो अलग से पेश होगा किसान बजट
इससे पहले लखीमपुर खीरी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर साल दो बजट पेश किए जाएंगे। एक आम बजट होगा तो दूसरा किसान बजट ताकि किसान अपनी खेती की साल भर की योजना वर्ष के शुरुआत में ही बना सकें।
राहुल बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 24 मिनट के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों और नौजवानों की दुखती रग पर हाथ रखा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की खून पसीने की कमाई चंद पूजीपतियों की जेब में डाल दी। पूंजीपति मौज कर रहे हैं जबकि किसानों को कर्ज अदा न करने पर जेल में डाला जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनी तो कर्ज न अदा करने पर किसानों को जेल नहीं जाना पड़ेगा। किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।
न्याय योजना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के हर गरीब के खाते में प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये भेजने का निर्णय लिया है। कहा कि यह कोई हवाहवाई योजना नहीं है बल्कि अर्थशास्त्रियों से परामर्श के बाद बनाई गई ठोस योजना है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी तो उद्योग और व्यापार बढ़ेगा जिससे बेरोजगारी दूर होगी।
बेरोजगारी के मुद्दे पर भी राहुल ने मोदी सरकार को घेरा, कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था, जबकि किसी नौजवान को सरकार रोजगार नहीं दे सकी। उल्टे नोटबंदी से मंदी का दौर आया और लोगों का रोजगार छिना है। कांग्रेस सरकार बनी तो खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियों पर युवाओं की भर्ती होगी। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा। छोटे व्यापारियों से खुद को कनेक्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब छोटे उद्योग और व्यापार करने वालों को अनुमति के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के चौकीदार हैं आम जनता के चौकीदार नहीं हैं।