फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Jaya Prada on PM Modi, Rampur and Azam Khan

जयाप्रदा बोलीं- मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री, विपक्ष का मोदी हटाओ अभियान होगा विफल

Sat, 30 Mar 2019 07:23 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 30 Mar 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Jaya Prada on PM Modi, Rampur and Azam Khan
भाजपा नेता जयाप्रदा

देश में मोदी लहर होने का दावा करते हुए अभिनेत्री और भाजपा नेता जयाप्रदा ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं । भाजपा की जीत तय है। जयाप्रदा ने महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं सहित अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत की है। 

विज्ञापन


जयाप्रदा ने भाषा से विशेष बातचीत में कहा कि रामपुर का दो बार प्रतिनिधित्व किया है, एक बार फिर लोगों से आर्शीवाद मांग रही हूं, जीत का पूरा भरोसा है। रामपुर में मोदी जी की लहर है। लोग मोदीजी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं , भाजपा की जीत तय है। महिला सशक्तिकरण की पुरजोर वकालत करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि हमेशा पुरूष प्रधान समाज में बराबरी की बात होती है।
विज्ञापन


लेकिन ये बातें केवल भाषणों तक ही सीमित रह जाती हैं। मैं चाहती हूं कि पढ़ी लिखी महिलाएं पृष्ठभूमि में रहने की बजाए सक्रिय राजनीति में आएं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में बाहरी होने के समाजवादी पार्टी के नेताओं के आरोपों पर जयाप्रदा ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना, बाहरी होने का विषय उठाने के अलावा उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा है। जयाप्रदा ने कहा कि जहां तक बाहरी होने के आरोप का सवाल है तो ऐसी बातें और आरोप मुझपर चस्पा नहीं होते। मैं रामपुर से अलग कभी रही ही नहीं । मेरा यहां घर है, शैक्षणिक संस्थान है।

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाए जाने के ऐलान के बाद आजम ने कहा कि उन्हें मेरे संसदीय क्षेत्र में बाहर से कैंडिडेट लाना पड़ रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के एक अन्य नेता ने कथित तौर पर कहा था कि जयाप्रदा रामपुर के लोगों को अपने घुंघरूओं और ठुमकों से लुभाएंगी।

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए जयाप्रदा ने कहा कि जो लोग कभी एक दूसरे को दुश्मन के तौर पर देखते थे, वे लोग सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं। यह गठबंधन कहां तक चलेगा, इसका क्या भविष्य है, सभी समझते हैं।

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मायावती जी एक वरिष्ठ नेता है, उन्होंने राजनीति में अपनी एक जगह बनाई है लेकिन जो लोग बसपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते रहे, आज उनकी ही पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं और रामपुर में गठबंधन के उम्मीदवार बन रहे हैं। यह उनकी स्थिति को हास्यास्पद बना रही है।

महिला सुरक्षा को लेकर उत्तरप्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए जयाप्रदा ने कहा कि अखिलेश सरकार के समय महिला सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं थी और वर्तमान योगी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अंदरूनी संकट से गुजर रही है। अखिलेश जी का अपने पिता, चाचा से संबंध जगजाहिर है। वे अपने अंदरूनी समस्याओं का समाधान निकाल नहीं पा रहे हैं तो प्रदेश और देश की समस्याओं का समाधान क्या निकाल पायेंगे।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के प्रभाव के बारे में एक सवाल के जवाब में जयाप्रदा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय राजनीति में आई है, इससे पहले वे अमेठी, रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं। लेकिन उनका प्रभाव नहीं है क्योंकि कांग्रेस का संगठन नहीं बचा है। वे (प्रियंका) गंगा यात्रा कर रही हैं, अयोध्या जा रही हैं लेकिन अभी मोदी जी ही सभी ओर हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके क्षेत्र रामपुर में प्रचार करने आयेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed