{"_id":"5c828e5bbdec221444246a84","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-parliamentary-board-meeting-took-place-to-discuss-on-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड में भाजपा ने आजसू से किया गठबंधन, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर
Sat, 09 Mar 2019 03:50 AM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार की रात संपन्न हुई जिसमें झारखंड में भाजपा तथा आल झारखंड स्टुडेंट युनियन (आजसू) के साथ चुनावी तालमेल पर मुहर लगायी गयी है । इस समझौते के तहत भाजपा झारखंड के 14 में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा आजसू एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगा ।
विज्ञापन
बैठक के बाद भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए विश्वास जताया कि राजग गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी ।
इस बैठक में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह थावरचंद गहलोत, जे पी नड्डा तथा पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
विज्ञापन
माना जाता है कि संसदीय बोर्ड की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान भी चर्चा में आए ।
भाजपा संसदीय बोर्ड की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ दल और कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के बीच बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है । इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है ।
विज्ञापन