फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP Arun Jaitleay attacks Rahul Gandhi for Congress manifesto

कांग्रेस पर भाजपा का हमला, कहा- देश को तोड़ने वाला है पार्टी का घोषणापत्र

Tue, 02 Apr 2019 07:31 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP Arun Jaitleay attacks Rahul Gandhi for Congress manifesto
अरुण जेटली का कांग्रेस पर वार - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के घोषणापत्र पर जोरदार हमला करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि राहुल गांधी ने खतरनाक वादे किए हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र का एजेंडा देश को तोड़ने वाला है। देशद्रोह का कानून हटाने की बात करने वाली कांग्रेस एक वोट की भी हकदार नहीं। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने आज ही अपना घोषणापत्र, जन-आवाज के नाम से जारी किया है। 

दरअसल, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124ए को हटाने और आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (एएफएसपीए)  की समीक्षा की बात कही है। इसी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है। 
विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा,

कांग्रेस कश्मीर में सेना को कमजोर करके पत्थरबाजों को मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस माओवादियों के चंगुल में चली गई है। जिन प्रावधानों को नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक ने नहीं छेड़ा, राहुल उन्हें हटाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने सेना और शहादत का मजाक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
जेटली ने कांग्रेस की न्याय योजना पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा अब जाकर मालूम हुआ कि राज्यों को भी इसमें भागीदार बनाया जाएगा। ये बात पहले क्यों नहीं बताई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed