फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Bihar congress star campaigners list, Rahul, Priyanka Gandhi included

बिहार: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल-प्रियंका और मनमोहन सहित ये नाम

Wed, 08 May 2019 10:07 PM IST
Abhishek Singh भाषा, पटना
भाषा, पटना Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 08 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019:  Bihar congress star campaigners list, Rahul, Priyanka Gandhi included
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में बिहार में विपक्षी महागठबंधन के स्टार प्रचारकों में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोतीलाल वोरा द्वारा पिछले सप्ताह चुनाव आयोग को सौंपी गई। सूची को पार्टी की राज्य इकाई ने बुधवार को साझा किया।

राहुल गांधी चुनाव की घोषणा के बाद से बिहार में चार रैलियां कर चुके हैं। वहीं चुनाव प्रचार के लिए बिहार में आने वाले इस दल के अन्य 40 स्टार प्रचारकों में गुलाम नबी आज़ाद, शक्तिसिंह गोहिल, तारिक अनवर और रंजीत रंजन के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों पटना साहिब, पाटलिपुत्र, बक्सर, नालंदा, आरा, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद और एक विधानसभा क्षेत्र डेहरी के लिए आगामी 19 मई को मतदान होगा । चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में से नाम वापसी के बाद कुल 159 अभ्यर्थी शेष बचे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया किया था जिनमें से एक के नाम वापस लेने के बाद चुनावी मैदान में कुल 12 उम्मीदवार शेष हैं ।

डेहरी से विधायक रहे इलियास हुसैन को एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी बिहार विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जिसके मद्देनजर इस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है ।


कांग्रेस सासाराम और पटना साहिब से चुनाव लड़ रही है, जहां पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार हैं। सासाराम से निवर्तमान सांसद छेदी पासवान भाजपा के उम्मीदवार हैं । वहीं पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed