{"_id":"5c9e2a40bdec22493442e948","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-to-file-nomination-in-gandhinagar-on-30th-march-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर से आज नामांकन दाखिल करेंगे अमित शाह, साथ होंगे राजनाथ, गडकरी, उद्धव और बादल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर से आज नामांकन दाखिल करेंगे अमित शाह, साथ होंगे राजनाथ, गडकरी, उद्धव और बादल
Sat, 30 Mar 2019 06:49 AM IST
रचना शर्मा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah to file nomination for #LokSabhaElections2019 from Gandhinagar, Gujarat, tomorrow. (File pic) pic.twitter.com/SccFh78WZ5
— ANI (@ANI) March 29, 2019विज्ञापन
राजग के शीर्ष नेताओं की इस मौजूदगी को शाह के लिए समर्थन और गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है। गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी से शाह चुनाव लड़ रहे हैं। आडवाणी 1998 से इस सीट का प्रतिनिधत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी ने शुक्रवार को कहा कि शाह के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं और राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। इन सभी नेताओं के शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो में शाह के साथ मौजूद रहने की संभावना है।
वघानी ने कार्यक्रम का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि चार किमी लंबा रोड शो अहमदाबाद के सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होगा और यह घाटलोडिया इलाके में पाटीदार चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शाह अपना रोड शो शुरू करने से पहले लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह शुक्रवार रात गुजरात पहुंच सकते हैं और रोड शो शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा।
शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।