फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019 : Air India removed boarding passes with pictures of Modi, Rupani

एयर इंडिया ने मोदी, रूपाणी के चित्र वाला बोर्डिंग पास हटाया

Mon, 25 Mar 2019 11:08 PM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 25 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 : Air India removed boarding passes with pictures of Modi, Rupani
विजय रूपाणी ( फाइल फोटो )

एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के फोटो लगे बोर्डिंग पास को वापस लेने का फैसला किया है। दरअसल आचार संहिता लागू होने के बाद गुजरात सरकार वाले विज्ञापन युक्त बोर्डिंग पास जारी करने पर आलोचना के बाद विमानन कंपनी ने इसे वापस लेने का फैसला किया है। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि गुजरात सरकार के वाइब्रेंट गुजरात के विज्ञापनों वाले बोर्डिंग पास अब जारी नहीं किए जाएंगे। दरअसल पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया द्वारा सोमवार को जारी अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर ट्वीट किया था। आज 25 मार्च 2019 को नई दिल्ली हवाई अड्डे पर जारी मेरे बोर्डिंग पास पर नरेंद्र मोदी और विजय रूपाणी की तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन


हैरानी हो रही है कि हम उस निर्वाचन आयोग पर पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं, जो न देखता है, न सुनता है और न ही बोलता है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को रेल टिकट पर पीएम की फोटो की शिकायत की थी। जिस पर रेलवे को ऐसे टिकट वापस लेने पड़े थे। रेलवे ने कहा था कि यह एक साल पहले थर्ड पार्टी विज्ञापन के तहत छपे टिकटों के पैकेट से बचे हुए रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed