फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Did Sapna Chaudhary get away from Congress after 'discussing tea' with Manoj Tiwari?

क्या मनोज तिवारी से 'चाय पर चर्चा' के बाद कांग्रेस से दूर हुईं सपना चौधरी?

Mon, 25 Mar 2019 12:25 PM IST
shubham चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: shubham Updated Mon, 25 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Did Sapna Chaudhary get away from Congress after 'discussing tea' with Manoj Tiwari?
Manoj tiwari, Sapna Chaudhary - फोटो : twitter

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और फिर इनकार करने की खबरों के बीच दो तस्वीरों ने सवाल खड़ा कर दिया है। जिस गुलाबी ड्रेस में सपना ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार किया था, उसी गुलाबी ड्रेस में उनकी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर चुकीं सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। 'सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं या आगे होंगी' के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस दावे पर तब सवाल खड़े हो गए जब कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया, जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed