फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Results 2019: ncp said we are loosing because of infighting attitude of congress

Lok Sabha Election Results 2019: रुझान देखकर एनसीपी ने कहा- कांग्रेस ने भाजपा को पहुंचाया फायदा

Thu, 23 May 2019 11:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 23 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: ncp said we are loosing because of infighting attitude of congress
राहुल गांधी- शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। बहुत सी जगहों पर भाजपा विरोधियों के लिए चुनौती बनकर खड़ी है। कांग्रेस के गढ़ अमेठी से भी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


रुझानों से घबराई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ दिया है। एनसीपी का कहना है कि कांग्रेस की अंतर्कलह के कारण उसे नुकसान हुआ है। पार्टी का कहना है कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के पीछे कांग्रेस का हाथ है। यही कारण है कि भाजपा आगे चल रही है और उनका गठबंधन काफी पीछे है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों की बात करें तो रुझानों में भाजपा गठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य में भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। मुंबई की सभी छह सीटों पर शिवसेना आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को केवल चार सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार उम्मीदवारों की बात करें तो नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर 25 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से संजय निरूपम पीछे चल रहे हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और सोलापुर सीट से सुशील कुमार शिंदे पीछे चल रहे हैं। बारामाती सीट से एनसीपी की सुप्रियो सुले पीछे चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed