साध्वी प्रज्ञा से हारने के बाद बोले दिग्विजय- गोडसे की विचारधारा के जीतने से चिंतित हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की जीत पर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा की जीत हुई है, जबकि गांधी की विचारधारा हार गई है। यह मेरे लिए चिंता का विषय है।
Senior Congress leader Digvijaya Singh who lost to BJP's Pragya Singh Thakur from Bhopal LS constituency: Today in this country, the ideology of the killer of Mahatma Gandhi won and the ideology of Gandhi lost. This is a cause of concern for me. pic.twitter.com/MSV5rDtX1m
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 24, 2019
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया। भोपाल भाजपा की परंपरागत सीट रही है और यहां से पार्टी लंबे वक्त से चुनाव जीतती आ रही है, लेकिन इस बार इस सीट पर दिग्विजय सिंह के खड़े होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया था।