फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election farmers protest BJP Gram Parikrama Yatra kishan chaupal

GPY: पंजाब सीमा पर आंदोलन के बीच देशभर के किसानों को ऐसे साध रही BJP, 1.25 लाख अन्नदाताओं से मिलने का लक्ष्य

Thu, 22 Feb 2024 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Feb 2024 02:29 PM IST
सार

भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सरकार गांव परिक्रमा यात्रा और किसान चौपाल के माध्यम से किसानों से बात कर रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha election farmers protest BJP Gram Parikrama Yatra kishan chaupal
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के जरिए देशभर के 1.25 लाख गांवों के किसानों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता कर रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 फरवरी को हुई थी और इसका समापन 12 मार्च को होगा। पूरा कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को लुभाने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। यही वजह है कि सत्तारूढ़ पार्टी लगातार किसानों से बात करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम परिक्रमा यात्रा और किसान चौपाल के माध्यम से हो रही किसानों से बात
भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हम ग्राम परिक्रमा यात्रा और किसान चौपाल के माध्यम से किसानों से बात कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसानों से सलाह लेना और यह जानना है कि वह मोदी सरकार से क्या चाहते हैं? इससे संकल्प पत्र तैयार हो जाएगा। इन सारी चीजों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोड़ा जाएगा।"
विज्ञापन


देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम को 900 स्क्रीन पर दिखाया गया। इसका मतलब है कि एक जिले में एक स्क्रीन पर गांव परिक्रमा यात्रा और किसान चौपाल का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मोदी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का पर्चा बांटकर किसानों के साथ संवाद किया गया है। वहीं ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत गांव का चक्कर लगाया जा रहा है। किसान चौपाल का उद्देश्य मजदूरों और किसानों से संवाद स्थापित करना और गांव में पूर्व सैनिक या शहीद के परिजनों एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसपी एक मुख्य मुद्दा
ग्राम परिक्रमा यात्रा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनर से 12 फरवरी को शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजकुमार चाहर ने संबोधित किया था। उनके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और धर्मपाल सिंह के अलावा स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

राजकुमार चाहर ने कहा, "किसान फसल योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान रेल दीप सिंचाई, नैनो यूरिया से लेकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के कारण गांव परिक्रमा यात्रा में कहीं भी किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। उन्होंने बताया 300 यूनिट तक 50 फीसदी सब्सिडी मुफ्त, फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। मोदी सरकार के राज में एमएसपी डेढ़ गुना और दो गुना बढ़ी है। हम 1.25 लाख लोगों के पास पहुंच रहे हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि एमएसपी यहां मुख्य मुद्दा है। पंजाब में कुछ फसलों पर एमएसपी पर खूब खरीदारी होती है। सरकार ने इससे पहले किसानों के हित में फैसला लिया था और आगे भी ऐसा ही होगा। कुछ मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed