चुनावी हलचल: चंद्रबाबू नायडू की रैली में ममता बनर्जी और केजरीवाल
- पीएम मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर बड़ा कार्यक्रम
- आंध्र और कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, करेंगे तीन रैलियां
- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आज विपक्ष की बड़ी रैली
- सीएम चंद्रबाबू नायडू के बुलावे पर ममता, केजरीवाल पहुंचेंगे
- बिहार में बक्सर सांसद अश्विनी चौबे का एसडीएम से दुर्व्यवहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। आज भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं भी चौकीदार कैंपेन पर बड़ा कार्यक्रम है। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। यहां आपको मिलेगा दिनभर के चुनावी हलचल का लाइव अपडेट:
31 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट
-विशाखापटनम में टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की रैली में प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
Visakhapatnam: West Bengal Chief Minister and TMC Chief Mamata Banerjee and Delhi CM and AAP leader Arvind Kejriwal attend Andhra Pradesh CM & TDP Chief N Chandrababu Naidu's public rally pic.twitter.com/D09KLGDybx
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में 20 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा रविवार को पार्टी प्रमुख छोटूभाई वसावा ने की। बीटीपी की स्थापना गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले हुयी थी और पार्टी को 182 सदस्यीय सदन में दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वसावा ने झागड़िया से जीत हासिल की थी जबकि उनके बेटे महेश डेडियापाड़ा से विधायक हैं। बीटीपी के संस्थापक ने कहा कि मैं भरूच से चुनाव लडूंगा क्योंकि यहां बड़ी संख्या में आदिवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया किकांग्रेस और भाजपा ने अपने हितों के लिए आदिवासी वोटों को बांट दिया है। हम चाहते हैं कि आदिवासी हितों की रक्षा हो और संसद में उन्हें प्रतिनिधित्व मिले।
-तेलंगाना में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नेता डॉ. पी. सुधाकर ने पीएम मोदी ने पत्र लिखकर कहा कि मैं आपकी लीडरशिप में काम करना चाहता हूं।
#Telangana: Dr P. Sudhakara Reddy who resigned from Congress earlier today, has written to PM Narendra Modi, he has stated, "I would be grateful to work under your leadership as one of the workers of Bharatiya Janata Party." pic.twitter.com/8KvVPwjWcY
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-दिल्ली के तालकटोरा में पीएम नरेंद्र मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम। मोदी तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। मोदी-मोदी के लगे नारे।
पीएम मोदी: देशभर के चौकीदारों को मेरा नमस्कार। आज 500 से अधिक स्थानों पर इसी तरह देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले करोड़ों लोगों से संवाद करने का आज मुझे मौका मिला है। 2013-14 में जब लोकसभा का चुनाव चल रहा था, देश के लिए मैं नया था। आलोचकों ने मेरे लिए जिज्ञासा पैदा की। मेरे लिए लोगों में जिज्ञासा पैदा हुई कि आखिर ये है कौन जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। भाजपा ने मुझे दायित्व दिया और देश के हर कोने में जाने की मुझे नौबत आई। तब मैंने कहा था कि आप भरोसा रखिए, जो दायित्व मुझे दे रहे हैं, मतलब आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with people at 'Main Bhi Chowkidar' program pic.twitter.com/6VFg6HAKRw
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-देश का नागरिक टैक्स देता है, इस पर देश के गरीबों का हक होता है। मेरी कोशिश रहेगी कि जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। मैं अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा। -कुछ लोगों का बौद्धिक नहीं हुआ है। चौकीदार चौखट में बंधा नहीं होता है। देश के कोने कोने में बैठा हर व्यक्ति, जो गांव का है, जो खेत में काम करता है, जो अनपढ़ है वो भी, जो डॉक्टर है वो भी चौकीदार है।
-ये भाव जितना प्रबल होगा उतना ही अच्छा होगा। ऐसा होता तो कोई चोरी करने, देश को लूटने का इरादा रखेगा क्या। उसी भाव को लेकर इस चौकीदार ने अपना काम शुरू किया। सवा सौ करोड़ देशवासियों ने इतना विश्वास दिया कि मैंने पीछे मुड़कर कभी देखा नहीं।
-स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी से ही लड़ूंगी चुनाव। राहुल अमेठी छोड़कर भाग रहे हैं, मैं यहीं से लड़ूंगी।
-वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व सैनिक तेज बहादुर यादव ने कहा- मैं पीएम से पुछूंगा कि आपने इतने वादे किए, आज तक क्या किया है? हमें बताइए। ये मुकाबला असली चौकीदार और नकली चौकीदार के बीच है।
Tej Bahadur Yadav, Independent candidate from Varanasi Parliamentary Constituency: I will ask PM, 'you had made promises, what all did you do till date? Tell us.' It's an equal fight, on one side you have 'asli chowkidaar' and on the other you have 'nakli chowkidaar. pic.twitter.com/XIgSylCZRJ
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की सलाह उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ना पीड़ादायी है, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों के साथ हुए व्यवहार से वह आहत हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण उसके साथ जाने का फैसला किया। लालू प्रसाद यादव ने भी मुझे ऐसा करने की सलाह दी थी।
-राहुल गांधी के वायनाड से भी चुनाव लड़ने की खबरों पर मेनका गांधी ने कहा, ये उनकी इच्छा है कि वह कहीं से भी लड़ें। मुझे कैसे पता होगा कि वह डर गए हैं या नहीं? मुझे सिर्फ इतना पता है कि हम दोनों सीटों पर जीतेंगे।
-अमित शाह की बिजनौर में रैली। शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू आतंकवाद शब्द का प्रयोग कर कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम करने का काम किया है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने राजनीति को गंदा किया है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी माफी मांगें।Union Minister Maneka Gandhi on Rahul Gandhi contesting from Amethi and Wayanad: It's up-to him where he wants to contest from, how will I know if he got scared or not? pic.twitter.com/1liRUBPx1d
— ANI UP (@ANINewsUP) March 31, 2019
-भाजपा ने जारी की 13वीं लिस्ट, गुजरात से चार उम्मीदवारों के नाम। देखें किस-किसके नाम।
BJP releases list of 4 candidates in Gujarat for #LokSabhaElections2019 . One candidate for by-election to Talala assembly constituency also announced. pic.twitter.com/pTiPY3kvny
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-विजयवाड़ा रैली में बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी- मोदी पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। मैं हैरान हूं कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक दल पीएम मोदी पर दबाव नहीं डाल रहे हैं कि उन्होंने जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाए।
Congress President Rahul Gandhi in Vijayawada, Andhra: Mr Modi has been Prime Minister for 5 years & he has not fulfilled this commitment and frankly I am surprised that the parties in Andhra Pradesh aren't aggressively pushing for Mr Modi to give Andhra what it has been promised pic.twitter.com/LczJcSX61v
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड से चुनाव लड़कर राहुल लेफ्ट को चुनौती देने आ रहे हैं। वायनाड 20 लोकसभा सीटों में से एक है और इसे बाकी सीटों से अलग देखने की आवश्यकता नहीं है। हम राहुल गांधी से लड़ेंगे।
Kerala CM P Vijayan on Rahul Gandhi contesting from Wayanad: He's fighting in one of the 20 constituencies(in Kerala)&doesn't need to be seen as any different. We'll fight him.He should've contested from a constituency where BJP is contesting,it's nothing but a fight against Left pic.twitter.com/VYehOrfJb8
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-इधर भाकपा (मा.) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केरल में राहुल गांधी की उम्मीदवारी का मतलब है कि कांग्रेस यहां सीधे वामदल को निशाना बनाने जा रही है। हमलोग इसका कड़ा विरोध करेंगे और इस चुनाव में वायनाड सीट से राहुल गांधी को हराने के लिए काम करेंगे।
Prakash Karat, CPI(M) ex-General Secy: To pick a candidate like Rahul Gandhi against Left means that Congress is going to target the Left in Kerala. This is something which we will strongly oppose & in this election we will work to ensure the defeat of Rahul Gandhi in Wayanad. pic.twitter.com/uIjLgDhxF4
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा वह केरल से भी उम्मीदवार होंगे। रविवार को कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी के अलावे केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
-दिल्ली में आम आदमी पार्टी संग गठबंधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का बड़ा बयान सामने आया है। शीला दीक्षित ने कहा कि गठबंधन होगा या नहीं, यह बस कुछ घंटों का मामला रह गया है। रविवार शाम तक या सोमवार सुबह तक औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Delhi Congress chief Sheila Dikshit on possible alliance between Congress and Aam Aadmi Party (AAP) in Delhi: You will get to know about it in a matter of few hours, by this evening or by tomorrow. There will be an official announcement. pic.twitter.com/7PLB7S6DZp
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना पांच अप्रैल तक के लिए टल चुका है, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है।
-किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए आयोजित रैली में राजद विधायक हाजी अब्दुस सुब्हान की जुबान फिसल गई। उन्होंने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 'मसूद अजहर साहब' कह दिया। 29 मार्च को राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्होंने मंच से कहा कि इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित करने के लिए 'मसूद अजहर साहब' को चीन ने वीटो लगाया। अभी तक कोई बता सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जी चीन के खिलाफ बोल रहे हैं क्या!'' राजद विधायक के इस बयान की चहुंओर निंदा हो रही है।
Bihar: #WATCH RJD MLA Haji Subhan in Kishanganj says: "International aatankwadi ghoshit karne ke liye Masood Azhar sahab ko China ne veto lagaya. Abhi tak koi bata sakte hain ki Pradhanmantri Modi ji China ke khilaaf bol rahe hain kya?" Tejashwi Yadav was also on stage (29.3.19) pic.twitter.com/Tv2ILBCC4w
— ANI (@ANI) March 31, 2019
-शिवसेना ने भाजपा नेता पूनम महाजन का प्रचार नहीं करने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि पूनम महाजन के पोस्टर और होर्डिंग में शिवसेना के आदित्य ठाकरे की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हालांकि दोपहर 12 बजे उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से पूनम मुलाकात करने वाली हैं।
-पीएम मोदी का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन
'मैं भी चौकीदार' कैंपेन के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 500 से ज्यादा क्षेत्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। पीएम मोदी 'मैं हूं चौकीदार' कैंपेन को लेकर लोगों से जुड़ेंगे। देशभर में भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक उनसे मुखातिब होंगे।
-राहुल गांधी दक्षिण दौरे पर, तीन रैलियां करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे आंध्रप्रदेश के ही अनंतपुर में उनकी रैली है। आंध्रप्रदेश के बाद राहुल कर्नाटक जाएंगे, जहां बंगलूरू के ग्रामीण क्षेत्र में रैली करेंगे।
-आंध्र प्रदेश में विपक्ष की मेगा रैली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बुलावे पर आज विशाखापत्तनम में विपक्ष की महारैली आयोजित की गई है। बीते जनवरी में ममता बनर्जी के बुलावे पर विपक्ष की रैली हुई थी, उस रैली में पहुंचे कई नेता आज भी विशाखापत्तनम में मंच साझा करेंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, बिहार से राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल होंगे।
-अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के नगीना और बागपत में रैली करेंगे। दोपहर 12:15 बजे नगीना के धामपुर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि दोपहर दो बजे बागपत के छपरौली में उनकी रैली आयोजित है।
-योगी आदित्यनाथ की रैलियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद और नोएडा होते हुए बिसहेड़ा गांव में रैली को संबोधित करेंगे। अखलाक हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए बिसहेड़ा गांव में वह लोगों से मुखातिब होंगे।