चुनावी हलचल: 'हिंदू आतंकवाद' पर बोले सुशील शिंदे, खुफिया सूचना के आधार पर उठाया था कदम
- फेसबुक ने कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई पेज हटाए
- प्रधानमंत्री ने आंध्र और तेलंगाना रैलियों में कांग्रेस को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरा
- वायनाड से तुषार वेल्लापल्ली होंगे एनडीए उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। यहां आपको मिलेगा दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
01 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट
-यूपीए सरकार में गृह मंत्री रहे सुशील शिंदे का बयान- पीएम रोजगार, विकास और किसानों की बात नहीं करते। हमने कभी भी हिंदू आतंकवाद का मुद्दा नहीं उठाया। बहुत समय पहले ऐसे किया था वो भी खुफिया सूचना के आधार पर। वह नौ साल पुराना मुद्दा उठा रहे हैं। जब से राहुल जी और प्रियंका जी साथ आए हैं वह घबरा गए हैं।
Former Home Min S Shinde: PM didn't speak on jobs,development&farmers' issue. We never raised issue of Hindu terrorism, been long when we did so, that also on input from intel agencies.He's digging up 9-yr-old issue today,they're scared since Rahul ji&Priyanka ji started campaign pic.twitter.com/GTAWdvTiA6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2019
-मुंबई के जिला चुनाव अधिकारी ने शिव सेना सांसद संजय राउत को सामना में लिखे संपादकीय के लिए नोटिस जारी किया है। संपादकीय में बेगूसराय में ईवीएम से छेड़छाड़ का संदर्भ दिया गया था। उनसे 3 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है।
-हार्दिक पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका डाली है, उसमें तुरंत सुनवाई की मांग की गई है क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने तोड़फोड़ के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद हार्दिक के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है जिसे लेकर हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है।
पढ़ें पूरी खबर
-माकपा नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने फेसबुक पर राहुल गांधी के लिए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, "मैंने राहुल गांधी को अमूल बेबी कहा था क्योंकि वो बिना समझे चीजों को देखते हैं। अगर राहुल वायनाड आते हैं तो वाम भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ लड़ेगा।"
-तेलंगाना में पीएम मोदी: कांग्रेस के एक बड़े सहयोगी दल, महागठबंधन के सबसे तगड़े साथी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बयान दिया है कि कश्मीर में अलग पीएम होना चाहिए। आप मुझे बताइए, कांग्रेस की इस साथी पार्टी की ये मांग आपको मंजूर है?
-फेसबुक ने कहा है कि उसने एक भारतीय आईटी कंपनी सिल्वर टच के खाते से जुड़े 15 पेज हटा दिए हैं। सिल्वर टच कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नमो एप से जुड़ी हुई है।
-तेजप्रताप ने खुली बगावत करते हुए कहा कि मुझे शिवहर और जहानाबाद, दो सीटें चाहिए। भाई-भाई को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के लोग तेजस्वी को भड़का रहे हैं। तेजस्वी मेरा अर्जुन है।
-कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बताया कि कुछ मुद्दों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। कांग्रेस ने आयोग से शिकायत की कि भाजपा, प्रधानमंत्री के खास भाषणों का प्रसारण करके दूरदर्शन का बेजां इस्तेमाल कर रही है। साथ ही 'नमो' चैनल को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
-बांदीपुरा में बोले उमर अब्दुल्ला: "बाकी रियासत बिना शर्त के देश में मिलीं पर हमने कहा कि हमारी अपनी पहचान होगी, अपना संविधान होगा। हमने उस वक्त अपना सदर-ए-रियासत और वजीर-ए-आजम भी रखा था। इंशाअल्लाह, उसको भी हम वापस ले आएंगे।"
#WATCH Omar Abdullah in Bandipora says, "Baaki riyasat bina shart ke desh mein mile, par humne kaha ki humari apni pehchan hogi, apna constitution hoga. Humne uss waqt apne 'Sadar-e-Riyasat' aur 'Wazir-e-Azam' bhi rakha tha, Inshallah usko bhi hum wapas le aayenge." pic.twitter.com/mPPoELKT8G
— ANI (@ANI) April 1, 2019
-समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई मामले दर्ज हैं। जिन लोगों पर कई केस होते हैं, वही लोग नारेबाजी करते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि उनमें से एक अपराध में शामिल है।
-हरिद्वार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह: 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संसद में खड़े होकर, उनकी प्रशंसा की थी। यदि पाक को धूल चटाने के लिए इंदिरा जी का जयकारा हो सकता है तो पाक को सबक सिखाने के लिए मोदीजी का जयकारा क्यों नहीं हो सकता? लेकिन इसपे कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है और कह रहे हैं कि बताइए कितने लोगों को मारा है? बताओ, बहादुर, कभी लाशें गिनते हैं? लाशें वीर नहीं गिनते, लाशें गिद्ध गिनते हैं।"
-बॉम्बे हाई कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर स्टे लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। फिल्म अब 5 अप्रैल को रिलीज होगी।
-आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में पीएम मोदी: "मुझे बताया गया कि तेदेपा ने एक नया काम शुरू किया है और ये नया काम साइबर क्राइम से जुड़ा है। जिस सेवा मित्र एप की वो बात करते हैं वो न तो सेवा कर रहा है, न ही मित्र है। सच्चाई ये है कि वो लोगों का डेटा चुरा रहा है।"
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली होंगे वायनाड से एनडीए उम्मीदवार।
-आम आदमी पार्टी ने नमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग को शिकायती चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लिखा है, "क्या आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी राजनीतिक दल को अपना चैनल जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है। अगर चुनाव आयोग से कोई इजाजत नहीं ली गई थी तो आयोग ने इस पर क्या कार्रवाई की?"
-न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक फेसबुक ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटा दिए हैं।
-ओडिशा के बोलनगीर में अमित शाह: ओडिशा की जनता को नवीन पटनायक को सत्ता से उखाड़ फेंकने और बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने की जरूरत है
-गोरखपुर से सपा उम्मीदवार राम भुआल निषाद ने निषाद पार्टी के मुखिया पर भाजपा से 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा का हिस्सा बनने के लिए 50 करोड़ लिए। ये एक सौदा है। उनकी योगीजी से डील हुई है।
-केरल के तिरुअनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भरा नामांकन।
Kerala: Congress leader Shashi Tharoor files nomination from Thiruvananthapuram Parliamentary Constituency. pic.twitter.com/0DsoGavMpZ
— ANI (@ANI) April 1, 2019
-तेलंगाना के जहीराबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी: क्या आपके मुख्यमंत्री ने कभी राफेल मुद्दे को उठाया? क्या उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है? ये एक सांठगांठ है। टीआरएस और उनके सांसद नरेंद्र मोदी की मदद करते हैं। मोदी और भाजपा के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। पूरा देश जानता है।
-मुलायम के नामांकन से पहले ग्रेनेड मिलने पर मैनपुर की एसपी अजय शंकर राय ने कहा है कि ग्रेनेड पुराना और निष्क्रिय था। वो एक नहर से मिला और नहर में नहा रहे बच्चे इसे बाहर लेकर आए। इसका मुलायम सिंह यादव के रूट से लेना देना नहीं है। उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
-सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भरा नामांकन। बेटे अखिलेश के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। भाई शिवपाल नहीं आए साथ।
पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा ने ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
BJP releases 14th list of 3 candidates in Odisha for #LokSabhaElections2019 . 5th list of 11 candidates for elections to Odisha State Legislative Assembly also released. pic.twitter.com/KJmdoAHndl
— ANI (@ANI) April 1, 2019
-महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। 'शौचालय के चौकीदार' वाली कांग्रेस की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं। पीएम मोदी ने एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के एमीसैट उपग्रह का सफल प्रक्षेपण ऐतिहासिक कदम है।
पढ़ें पूरी खबर
PM in Wardha: Earlier when satellites were launched only a select few were able to watch it. To create an interest for science&sense of respect towards our scientists we took an important decision, whenever such launches happen, seating arrangements will be made for common people pic.twitter.com/XsOCUE4zt2
— ANI (@ANI) April 1, 2019
-उत्तर प्रदेश में बसपा ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, अकबरपुर से निशा सचान, हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह, जालौन से पंकज सिंह और शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर उम्मीदवार बनाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of 6 candidates in Uttar Pradesh for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Z7JoxavcFS
— ANI UP (@ANINewsUP) April 1, 2019
-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री गलत रास्ते पर चलने वाले आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं। उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद में प्रधानमंत्री रास्ते से नहीं चुना जाता।" पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मुलायम सिंह के नामांकन से पहले नेशनल हाईवे पर हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। मुलायम सिंह थोड़ी देर में अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। उनके साथ उनके बेटे और समाजपवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश सिंह यादव भी हैं। पहली बार ऐसा होगा कि उनके नामांकन में भाई शिवपाल यादव मौजूद नहीं होंगे। आज सुबह शिवपाल ने इटावा में मुलायम सिंह से मुलाकात की थी और करीब 10 मिनट तक बात की थी। मालूम हो कि भतीजे अखिलेश संग तकरार के बाद शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बना ली और इस बार सपा—बसपा गठबंधन के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
SP Mainpuri, Ajay Shankar Rai: An inactive grenade was found in Mainpuri's Dannahar police station limits today. Some children had taken it out of a pond and kept it on road. The investigation is going on. More details are awaited. pic.twitter.com/8zg8Mh2Zbl
— ANI UP (@ANINewsUP) April 1, 2019
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में आइना भेजा है। बाकायदा ट्वीट कर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि इसे ऐसी जगह लगाएं जहां से आप रोज गुजरते हैं। इस देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है। उन्होंने लिखा कि मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।
.@narendramodi जी!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2019
मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।#ModiVsModi pic.twitter.com/3TJHUxwknG
-केंद्रीय मंत्री और बिहार में भाजपा के नेता अश्विनी चौबे पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज हुई है। रविवार को उनका काफिला रोके जाने पर अश्विनी चौबे एसडीएम पर भड़क गए थे और उनसे दुर्व्यवहार किया था।
-कांग्रेस मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। संभावना है कि इसमें गरीबों को न्यूनतम आय यानि कि न्याय योजना केंद्र में होगी, जबकि किसानों और युवाओं पर भी कांग्रेस का फोकस होगा।
-दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की जोर-आजमाइश से आखिरकार पर्दा उठ गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि गठबंधन के लिए राहुल गांधी ने मना कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
-मुलायम सिंह यादव आज उत्तर प्रदेश की मैनपुर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। मुलायम के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा-बसपा गठबंधन ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर
-राहुल गांधी का वादा- एक साल में 22 लाख नौकरियां देंगे
भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी को लेकर हमला बोलने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने रविवार रात एक ट्वीट कर लिखा कि मौजूदा वक्त में करीब 22 लाख सरकारी नौकरियों के लिए पद खाली हैं। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 31 मार्च 2020 तक इन सभी पदों को भरा जाएगा।
-भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना दौरे पर हैं। महाराष्ट्र के वर्धा में सुबह 11:30 बजे उनकी रैली है। आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री में दोपहर बाद करीब तीन बजे और तेलंगाना के सिकंदराबाद में शाम करीब पांच बजे उनकी रैली है।
PM Shri @narendramodi will address public rallies in Maharashtra, Andhra Pradesh and Telangana on 1 April 2019.
— BJP (@BJP4India) March 31, 2019
Watch LIVE at
• https://t.co/vpP0MInUi4
• https://t.co/KrGm5idRUX
• https://t.co/lcXkSnNPDn
• https://t.co/jtwD1z6SKE pic.twitter.com/PKO8yB6Py1
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज ओडिशा दौरे पर हैं। ओडिशा के बरहामपुर और नबरंगपुर में उनकी रैली होगी। प्रदेश की बीजद सरकार के मुखिया नवीन पटनायक ने भाजपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की बजाय अपने दम पर मैदान में हैं, जबकि भाजपा यहां अपना कमल खिलाना चाहती है।