फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Result congress bjp nda indi alliance news in hindi

LS Polls Result: कांग्रेस ने दो आम चुनाव के बाद पार किया 100 सीटों का आंकड़ा, इंडी गठबंधन को 230 से ज्यादा सीट

Tue, 04 Jun 2024 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 04 Jun 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Result congress bjp nda indi alliance news in hindi
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। अबतक के अनुमानों में भाजपा नीत एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिल सकता है। इस चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां इंडी गठबंधन की मुख्य पार्टी कांग्रेस 2014 में 44 और 2019 में 52 सीटें जीतने के बाद इस बार के चुनाव में 100 के आंकड़े के करीब पहुंचने में कामयाब रही। इसी के साथ इंडी गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें कि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकसाथ आई थी। पिछले साल जून में विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडी गठबंधन बनाया।
विज्ञापन


क्या थे 2014 के हाल 
2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को मोदी लहर का सामना करना पड़ा था। भाजपा के हाथों देश की सबसे पुरानी पार्टी को भारी हार मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस 162 सीटें हारी थी, इसी के साथ उनके वोट शेयर में 9.3 फीसदी की गिरावट भी हुई थी। 
विज्ञापन


भाजपा ने 2014 में हिंदी भाषी राज्यों में  गुजरात से लेकर राजस्थान तक, पश्चिम में बिहार पूर्व में झारखंड और नीचे मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों में जीत हासिल करते हुए 336 सीटें जीती थीं। भाजपा ने अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत एनडीए ने 73, महाराष्ट्र में 41, बिहार में 31 और मध्य प्रदेश में 27 में जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटों पर ही जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थे 2019 के हाल 
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 353 सीटें जीती थीं, जबकि अकेले भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भी एक बार फिर कांग्रेस को मात देने में हिंदी भाषी राज्यों ने अहम भूमिका निभाई थीं। इस बार भी कांग्रेस राहुल गांधी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी। इस साल राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली थी। इस हार के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 


क्या है लोकसभा चुनाव 2024 के हाल
मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 100 के आंकड़े के करीब पहुंच गई । हालांकि, भाजपा के 400 पार का दावा पूरा तो नहीं हुआ, लेकिन पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने वाली है। इस चुनाव में एनडीए को कर्नाटक दिल्ली, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में भारी जीत हासिल मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed