फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024 Live: रैली के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी, यवतमाल में कर रहे थे चुनाव प्रचार

Wed, 24 Apr 2024 10:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Apr 2024 10:18 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माधवी लता के लिए रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कंग्रेस को सनातन और संतान विरोधी बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी संतानों की संपत्ति को छीनने के लिए वसूली टैक्स लगाने वाली है। सीमा, संतान, संपत्ति और सनातन की सुरक्षा करनी है तो देश में फिर एक बार मोदी सरकार चाहिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Date Congress vs BJP Chunav Rally News in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:20 PM, 24-Apr-2024
दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को थम गया। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीट पर मतदान होगा। सात चरण में हो रहे चुनाव के पहले चरण में पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 28 में से 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 7, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में 3-3, मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान होगा।
06:52 PM, 24-Apr-2024

भाजपा के ट्वीट के खिलाफ एफआईआर

भाजपा के आधिकारिक हैंडल से 'एक्स' पर 23 अप्रैल को 'कांग्रेस घोषणा-पत्र या मुस्लिम लीग घोषणा-पत्र' शीर्षक से पोस्ट किए गए एक ट्वीट के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मल्लेश्वरम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एफएसटी टीम द्वारा बेंगलुरु के मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। समाज में नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
04:31 PM, 24-Apr-2024

नितिन गडकरी अचानक बेहोश हुए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में बोलते समय बेहोश हो गए। भाजपा नेता पुसाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जैसे ही वे बेहोश हुए, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए। हालांकि, मंत्री कुछ मिनट बाद ठीक हो गए और अपना भाषण पूरा किया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के पुसाद में एक रैली में गर्मी के कारण बेचैनी महसूस हुई, लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अगली रैली में हिस्सा लेने के लिए वरुड जा रहा हूं।
03:16 PM, 24-Apr-2024

'पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा भोपाल तैयार', बोले मध्य प्रदेश के मंत्री

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पधार रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा भोपाल तैयार है। उन्होंने कहा कि शाम सात बजे प्रधानमंत्री का एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया जाएगा।

राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खुद की कोई विचारधारा नहीं है। वे मुस्लिम लीग की विचारधारा पर चल रहे हैं। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। अपना चेहरा बचाने के लिए जाति को जाति से लड़ाना और देश में धर्म की राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
03:10 PM, 24-Apr-2024

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार

अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी (कांग्रेस) ने घोषित किया है कि वे एक-एक व्यक्ति की कमाई का हिसाब करेंगे। फिर सबकी संपत्ति ले लेंगे और जिसको चाहे उसे बांटेंगे, हम सब जानते हैं कि कांग्रेस वालों ने जब एक बार संपत्ति ले ली तो सिर्फ अपनी जेब भरी है गरीब का पैसा कभी नहीं पहुंचाया।
02:20 PM, 24-Apr-2024

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया सनातन और संतान विरोधी

हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माधवी लता के लिए रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कंग्रेस को सनातन और संतान विरोधी बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी संतानों की संपत्ति को छीनने के लिए वसूली टैक्स लगाने वाली है। सीमा, संतान, संपत्ति और सनातन की सुरक्षा करनी है तो देश में फिर एक बार मोदी सरकार चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी पर भड़के राजद नेता

राजद नेता मनोज कुमार झा ने बताया कि लड़ाई विपक्षी गठबंधन और एनडीए के बीच है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के कोने-कोने अगर आप बच्चों से पूछेंगे कि नौकरी मतलब तो वो बोलेंगे तेजस्वी यादव। यह हासिल कैसे हुआ है, यह समर्पण से हासिल हुआ है। उनको अपनी जिम्मेदारी पता है। प्रधानमंत्री मोदी रोजगार, महंगाई की बात करें। वे देश के दिल को जोड़ने वाली बात करें। 
01:09 PM, 24-Apr-2024

पीएम मोदी और भाजपा पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को घेरा। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग खुद को देशभक्त बताते हैं वे आज जाति जनगणना की एक्स-रे से डरे हुए हैं। सामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि यह उनके जीवन का मिशन है कि वे उन 90 फीसदी लोगों को न्याय दिलाए, जिनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बार हमारी सरकार बन जाए, तो हमारा सबसे पहला काम जाति जनगणना का होगा। 
12:19 PM, 24-Apr-2024

भाजपा नेता अन्नामलाई ने राहुल गांधी से किया सवाल

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि सुरेंद्रन बड़े अंतर से यहां जीतने जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा, वे यहां राहुल गांधी को हराने के लिए नहीं आए हैं, वे यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। क्या राहुल गांधी एक श्वेत पत्र जारी कर बता सकते हैं कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में वायनाड के लिए क्या किया है। उन्होंने(राहुल गांधी) 10 से भी कम बार वायनाड का दौरा किया है और अब फिर से वे चुनाव के लिए आए हैं।
11:32 AM, 24-Apr-2024

खरगे का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन मतदाताओं से डर गये हैं इसलिए वह पार्टी की लगातार आलोचना कर रहे हैं। 

खरगे ने सवाल किया कि अगर कांग्रेस कुछ है ही नहीं तो प्रधानमंत्री क्यों इसे लेकर चिंतित हैं? उन्होंने बताया कि वह लगभग 10 से 12 राज्यों का दौरा कर चुके हैं और कांग्रेस को हर जगह से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, मुझे खामोश लहर की उम्मीद है। मैं कह सकता हूं कि यह खामोश लहर (अंडरकरंट) दिखाई नहीं दे रही है लेकिन मोदी जी इन मौन मतदाताओं से डरते हैं और यही कारण है कि वह हमेशा कांग्रेस की आलोचना करते रहते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास के बारे में और अधिक पढ़ने की सलाह दी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed