फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 India has nearly 97 crore voters now, says Election Commission

Election Commission: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ईसी ने जारी किया डेटा, इस साल 97 करोड़ मतदाता डालेंगे मतदान

Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बड़े मतदाता वर्ग 96.88 करोड़ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार हैं। पोल पैनल ने बताया कि लिंक अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 India has nearly 97 crore voters now, says Election Commission
चुनाव आयोग - फोटो : File Photo

विस्तार

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि इस साल लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 29 साल की उम्र वाले दो करोड़ से ज्यादा युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


2019 से पंजीकृत मतदाताओं में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के सबसे बड़े मतदाता वर्ग 96.88 करोड़ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के लिए तैयार हैं। पोल पैनल ने बताया कि लिंक अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए विभिन्न कामों के बारे में जानकारी दी थी। महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। घर-घर जाकर जांच करने के बाद 1,65,76,654 मृतकों, स्थानांतरित और फर्जी मतदाताओं के नाम को सूची से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में सबसे ज्यादा 15.30 करोड़ मतदाता
आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में सबसे ज्यादा 15.30 करोड़ मतदाता हैं। लक्षद्वीप में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 57,000 से अधिक हैं। आयोग की तरफ से देशभर में घर-घर जाकर किए गए सत्यापन के बाद 1.65 करोड़ के करीब नाम हटाए गए हैं। इनमें 67.82 ऐसे लोगों के नाम शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 75.11 लाख या तो स्थायी तौर पर दूसरी जगह जाकर बसे या फिर नदारत मतदाता थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed