फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 Result: Amethi seat winner Smriti Irani or Rahul Gandhi

इस बार अमेठी में स्मृति ईरानी को इन कारणों से मिला जनता का आदेश

Thu, 23 May 2019 09:24 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 23 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result: Amethi seat winner Smriti Irani or Rahul Gandhi
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

अमेठी

विज्ञापन
अमेठी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बाद जनता का फैसला सामने आया। सालों बाद यहां की जनता ने राहुल गांधी को छोड़ स्मृति ईरानी को अपना सांसद चुना है। स्मृति ने यहां करीब 36 हजार वोटों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दी।
 

अमेठी लोकसभा सीट का मुकाबला इस बार देश के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक था। यहां एक तरफ भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी शुरू से ही जीत का दावा ठोक रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां के साथ-साथ वायनाड से भी मैदान में खड़े थे। पिछली बार भी यहां स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच कांटे की टक्कर थी।

विज्ञापन


इन वजहों से अमेठी ने स्मृति ईरानी को चुना सांसद-

  • 2009 के मुकाबले 2014 में यहां भाजपा के वोट प्रतिशत में नौ गुना इजाफा हुआ था। इसका मतलब है कि लोगों का मूड 2014 से ही बदलना शुरू हो चुका था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अमेठी लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं, लेकिन वहां एक भी सीट पर कांग्रेस के विधायक नहीं हैं।
  • 2014 में हारने के बाद इस बार स्मृति दुगनी तैयारी के साथ यहां राहुल को चुनौती देने उतरी थीं। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ खूब संपर्क किया और वहां के स्थानीय मुद्दों पर भी जोर दिया।
  • इस बार राहुल अमेठी के अलावा वायनाड से भी खड़े थे। इसलिए अमेठी की जनता का स्मृति के तरफ झुकने की संभावना भी ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed