फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Priyanka Gandhi in Uttar Pradesh for four days from Today

प्रियंका गांधी यूपी में आज से चार दिन, गांवों और घाटों पर स्वागत की तैयारी

Sun, 17 Mar 2019 04:26 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Priyanka Gandhi in Uttar Pradesh for four days from Today
प्रियंका गांधी (फाइल)

प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान प्रियंका पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का पूरा कार्यक्रम 

17 मार्च: दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक का फीडबैक लेंगी।

18 मार्च : सबसे पहले सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज में संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू होगा। पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, कौधरिया आदि इलाकों में जा कर लोगों से मिलेंगी। जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी।

विज्ञापन


इसी दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मंदिर भी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मार्च : अगले दिन की शुरुआत मजार पर मत्था टेकने से होगी। विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी। पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। मिर्जापुर शहर में शाम को प्रियंका गांधी का रोड शो होगा। 

20 मार्च : सुबह-सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। वहां प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी। साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर भी जाएंगी। 


दोपहर बाद स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed