फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: PM Narendra Modi rally Bihar Jamui and Gaya

गया में बोले पीएम: महामिलावटी और आतंकवाद समर्थकों को है चौकीदार से दिक्कत

Tue, 02 Apr 2019 07:59 PM IST
साहिल धुलिया चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: साहिल धुलिया Updated Tue, 02 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: PM Narendra Modi rally Bihar Jamui and Gaya
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने बिहार के जमुई और गया में रैलियों को संबोधित किया। गया में उन्होंने कहा कि आपने हमें पांच साल सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए आप सभी को धन्यवाद। आपके इस चौकीदार ने आपके लिए जो कुछ भी किया उससे आप खुश हैं, अगर हां तो बाकी जो काम बचा है उसे यहीं चौकीदार पूरा करेगा। नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब लालटेन की कोई जरूरत नहीं। 
विज्ञापन


रैली में पीएम मोदी ने कहा- ये धमाके किसने बंद किए? ये मोदी ने नहीं किया, आपके एक वोट ने किया, ये आपके वोट की ताकत है। अगर कुछ बदला है तो वो है रीत, नीति और नियत। दिल्ली में चौकीदार की सरकार बनी है और परिणाम आपके सामने है। 
विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने कहा- दो तरह के लोगों को चौकीदार से दिक्कत है। एक वो जो महामिलावटी हैं और दूसरे वो जो आतंकवाद के समर्थक हैं।  

गया में पीएम के पहुंचने से पहले ही वहां भीड़ इतनी अनियंत्रित हो गई कि मौजूद लोग आपस में ही भिड़ गए। लोगों ने चप्पल, जूते और कुर्सी एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

इससे पहले जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि बिहार के लोग ऐसे लोगों को करारा जवाब दें जो आरक्षण को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। मोदी हो या फिर कोई और, आरक्षण कोई नहीं हटा सकता। याद कीजिए, कांग्रेस ने संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए कई षड्यंत्र किए। जरूरी है कि आज का युवा ये सारी चीजें जाने।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में चौकीदार के नारे भी लगवाए और बोले गली-गली में.... तो मौजूद जनता ने कहा, चौकीदार है। पीएम ने ने 11 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील भी की। 

एनडीए में सीट बंटवारे के तहत जमुई, लोजपा के खाते में है। यहां से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed