{"_id":"5c7bbc6abdec22271a77ce6c","slug":"lok-sabha-election-2019-mahasangram-shahjahanpur-political-issues-and-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंग्राम 2019: यूपी के शाहजहांपुर पहुंचा चुनावी रथ, विकास के इन मुद्दों पर बेबाकी से बोले लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महासंग्राम 2019: यूपी के शाहजहांपुर पहुंचा चुनावी रथ, विकास के इन मुद्दों पर बेबाकी से बोले लोग
Sun, 03 Mar 2019 05:07 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2019: यूपी के शाहजहांपुर पहुंचा चुनावी रथ, विकास के इन मुद्दों पर बेबाकी से बोले लोग
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई अब महासंग्राम में बदल चुकी है। हर तरफ नेताओं के वादों और रैलियों का शोर है। नेताओं और पार्टियों में विरोधियों के वार और एक दूसरे को चित करने की रणनीतियां नजर आ रही हैं। हर कोई बस अपने जीत के दावे कर रहा है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिना रहा है तो विपक्ष पांच साल का हिसाब मांग रहा है। लेकिन जनता क्या चाहती है और उनके मुद्दे क्या हैं?
विज्ञापन
राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का चुनावी रथ पहुंचा है लोगों के बीच। हमारे खास कार्यक्रम राल्को टायर महासंग्राम में हमने जनता से उनके दिल की बात जाननी चाही। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हमने जानने की कोशिश की कि क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे और अपेक्षाएं।
विज्ञापन