फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Lalu Dig at PM Modi's Rally says Would Have Managed Same Crowd Paan Shop

पीएम मोदी की रैली पर लालू का तंज, कहा- 'पान खाने गाड़ी रोकते हैं तो जुट जाती है इतनी भीड़'

Sun, 03 Mar 2019 04:20 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 03 Mar 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Lalu Dig at PM Modi's Rally says Would Have Managed Same Crowd Paan Shop
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Facebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प रैली पर राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है। लालू यादव का कहना है कि हम पान खाने अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते हैं तो इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। उन्होंने ट्वीट के जरिए यह बात लिखी है। लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों जोर लगा कर, सरकारी तंत्र का उपयोग कर, गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने के लिए अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है।

विज्ञापन


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे लिखा कि 'जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और जूम करवाओ'।

विज्ञापन
विज्ञापन





लालू ने यह ट्वीट उस वक्त किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली में मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान समेत एनडीए के सभी बड़े चेहरे मौजूद थे। पिछले 10 सालों यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार किसी चुनावी सभा में एक साथ नजर आए। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में एनडीए की रैली में हिस्सा लिया था।


लालू ही नहीं बल्कि उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी कई ट्वीट्स के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदीजी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई। एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए हैं। तेजस्वी ने इससे आगे लिखा कि बिहारी बहुत जागरूक हैं। वे लफ्फाजी और जुमलेबाजी में फंसने वाले नहीं हैं। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी से बिहार को लेकर किए गए उनके पूर्व के वादों के बारे में भी पूछा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed