फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019:Former Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah said thanks to pm modi

...जब प्रधानमंत्री की इस बात पर खुश हुए उमर अब्दुल्ला, कहा- आपने दिल की बात कह दी

Sat, 23 Feb 2019 04:59 PM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019:Former Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah said thanks to pm modi
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जताई। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उमर अब्दुल्ला ने लिखा-
विज्ञापन

'शुक्रिया नरेंद्र मोदी साहब। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी।'



दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक में अपनी चुनावी रैली में कहा था कि हमारी लड़ाई कश्मीर के खिलाफ नहीं, कश्मीर के लिए है। उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने इस रैली में कहा था-
विज्ञापन

 

हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ है। उस आतंक के खिलाफ जो मानवता का दुश्मन है।

 


'आतंक के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर का हर बच्चा हिंदुस्तान के साथ'

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर का हर बच्चा हिंदुस्तान के साथ है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कश्मीरी युवा आतंक का शिकार है। मोदी ने कहा,
 

'कश्मीरी बच्चों के साथ हिंदुस्तान के किस कोने में क्या हुआ, मुद्दा यह नहीं है, इस देश में ऐसा नहीं होना चाहिए।'



अपने इस बात से मोदी ने साफ संकेत दे दिया है कि भारत के किसी भी कोने में कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। पुलवामा में हुए आतंकी घटना के बाद कई जगहों से कश्मीरी छात्रों के उत्पीड़न की खबरें आईं थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह हर कश्मीरी बच्चे की सुरक्षा करें।


मोदी ने कश्मीरी अलगाववादियों को चेताया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पांच अलगाववादियों की सुरक्षा हटा ली गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में रहते हुए अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, आगे और सख्त कार्रवाई होगी।


'आतंक का सफाया करने में लगा हुआ है आपका प्रधानसेवक'


प्रधानमंत्री ने जनता से मोदी सरकार पर भरोसा करने के लिए कहा। मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 100 घंटे बाद ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया और मार गिराया। बता दें कि 14 फरवरी को जैश के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मोदी ने जनता से भारत के बहादुर जवानों और उनकी सरकार पर भरोसा करने के लिए कहा। मोदी ने जनता से कहा कि आपका प्रधानसेवक आतंक का सफाया करने में लगा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed