फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: BJP Launches Survey and fix wining seat target in the West Bengal

पश्चिम बंगाल फतह करना चाहती है भाजपा, अमित शाह ने रखा 23 सीटें जीतने का लक्ष्य

Sun, 03 Mar 2019 03:46 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 03 Mar 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: BJP Launches Survey and fix wining seat target in the West Bengal
अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में हर हालत पर पश्चिम बंगाल फतह करना चाहती है। भाजपा ने यहां की 40 लोकसभा सीटों में से 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से रखा गया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में सिर्फ दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी।

विज्ञापन


जबकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 34 सीटें जीती थी और कांग्रेस के खाते में चार सीटें गईं थी। वहीं, माकपा ने सूबे की दो सीटें जीती थीं। पिछली बार की हार को देखते हुए भाजपा इस बार सूबे में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतना चाहती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

टिकट बंटवारे को लेकर कलह का सामना कर रही है पार्टी

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर कलह का सामना कर रही है। खासकर सूबे के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से की सीट के लिए पार्टी अंदरूनी कलह का सामना कर रही है। यहां की एक सीट के लिए पार्टी के भीतर कई गुट मैदान में हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि सूबे के इन हिस्सों की एक सीट के लिए पार्टी के भीतर 60-70 से ज्यादा उम्मीदवार राह तांक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पार्टी को टिकट बंटवारे में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के आंतरिक असंतोष से भी जूझना पड़ रहा है। पार्टी की राज्य इकाई के एक नेता का कहना है कि सीटों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। जबकि 10 साल पहले पार्टी को लोगों को अपने टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।

उम्मीदवारों की जीत की संभावना को लेकर पार्टी ने शुरू किया सर्वेक्षण

इसी के मद्देनजर पार्टी ने उम्मीदवारों की जीत की संभावना का आकलन करने के लिए बाहरी और आंतरिक सर्वेक्षण शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सर्वेक्षण में सीट जीतने की उम्मीदवार की क्षमता और उसकी लोकप्रियता जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण और बाहरी एजेंसियों के नतीजों के आधार पर सूची तैयार होगी।



पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर चल रहे आंतरिक असंतोष पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। एक बार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी का हर सदस्य चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed