{"_id":"6635953d9b6511e58901d629","slug":"lok-sabha-election-1-717-candidates-in-the-fourth-phase-voting-on-may-13th-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: चौथे चरण में होगा 1,717 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान 13 को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: चौथे चरण में होगा 1,717 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान 13 को
Sat, 04 May 2024 07:24 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 May 2024 07:24 AM IST
सार
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। इस चरण में नौ राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज होगा।
विज्ञापन
ईवीएम से मतदान (सांकेतिक)
- फोटो : आईस्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान में नौ राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज होगा। चुनाव आयोग ने बताया, दस राज्यों की 96 संसदीय सीटों के लिए 4,264 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 1,717 वैध पाए गए।
विज्ञापन
इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में व जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
यूपी की 13 सीटों पर होगी वोटिंग
चौथे चरण में उत्तर प्रदेश में कानपुर, खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव, अकबरपुर, बहराइच, धौरहरा, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज और मिश्रिख में मतदान होगा।
विज्ञापन