फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Results 2019: Congress leaders on resignation spree after defeat

नतीजों का असर: कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, कुछ ने दे दिया, कुछ कतार में हैं

Fri, 24 May 2019 10:29 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 24 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Congress leaders on resignation spree after defeat
हार के बाद इस्तीफों की झड़ी
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब इस्तीफों की झड़ी लगती दिख रही है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से महज एक सीट पर सिमटने वाली 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' के अगली कतार के नेता सकते में हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान संभालने वाले राज बब्बर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले ट्वीट के जरिए भी उनकी निराशा साफ तौर पर झलकी। कभी सपा के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचने वाले राज बब्बर लंबे समय से कांग्रेस में हैं। प्रदेश की जिम्मेदारी तो संभालते हैं लेकिन खुद अपनी सीट, फतेहपुर सीकरी से हार गए। वो भी कोई छोटे-मोटे अंतर से नहीं। पूरे 4 लाख 95 हजार वोट के अंतर से।
विज्ञापन

 


स्मृति का हुआ अमेठी
39 साल बाद गांधी परिवार का कोई नेता अमेठी से बाहर हुआ है। भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 55 हजार वोटों से न भूलने वाली शिकस्त दी है। इसके बाद अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। 
 


उधर, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। पटनायक ने कहा, "मैंने भी चुनाव लड़ा था। पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी थी। मैं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और पद से इस्तीफा देता हूं। मैंने कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) को सूचना दे दी है।"


उड़ी राहुल के इस्तीफे की खबर
इससे पहले गुरुवार शाम ये खबर भी आई कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफे की पेशकश की है। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद जब इस तरह की बातें फैली तो रणदीप सुरजेवाला बचाव में उतरे। उन्होंने इस्तीफे की खबरों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed